Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान यूनियन भानू ने कूड़ा टैक्स का विरोध किया:कर्ज माफी, बिजली बिल माफी और आलू निर्यात की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    एटा के अवागढ़ कस्बे में रविवार को भारतीय किसान यूनियन भानू ने किसान महापंचायत और होली मिलन समारोह का आयोजन किया। किला रोड स्थित रामलीला मंच पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर और क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महापंचायत को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने नगर पंचायत द्वारा लगाए गए कूड़ा टैक्स का कड़ा विरोध किया। उन्होंने मांग की कि इस टैक्स को तत्काल समाप्त किया जाए, अन्यथा मुख्यमंत्री से मिलकर इसे खत्म कराया जाएगा। भानु प्रताप सिंह ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कर्ज माफी और बिजली बिल माफी की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करता है, लेकिन फसल का मूल्य सरकार तय करती है। उन्होंने फसल का मूल्य तय करने में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। आलू उत्पादक किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण आलू किसान नुकसान झेल रहे हैं। उन्होंने सरकार से आलू के निर्यात की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिल सके। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तर पर नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव शिव प्रताप सिंह अंशु, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लखन यादव, हर्ष गुप्ता, ऋषि यादव, विक्रम जादौन, बॉबी किन्नर, अशोक कुशवाह (प्रधान), संतोष यादव, रॉबिन चौहान, गगन ठाकुर, आलोक शर्मा, प्रशांत यादव, अमन यादव, कृष्ण गोपाल रावत, रवि यादव, संजय शर्मा, प्रबल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुसाइड करने वाले वृद्ध का लेने ललितपुर आया भतीजा:कहा- मानसिक रूप से बीमार थे, पहले भी किया था प्रयास
    Next Article
    मुरादाबाद में खामेनेई की मौत पर रो पड़ीं मुस्लिम महिलाएं:बोलीं-तुम कितने रहबर मारोगे, हर घर से रहबर पैदा होगा;सड़कों पर उतरे सैकड़ों शिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment