Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में खामेनेई की मौत पर रो पड़ीं मुस्लिम महिलाएं:बोलीं-तुम कितने रहबर मारोगे, हर घर से रहबर पैदा होगा;सड़कों पर उतरे सैकड़ों शिया

    3 hours ago

    1

    0

    US-इजराइल के संयुक्त ऑपरेशन में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर मुस्लिम समाज में उबाल है। मुरादाबाद में भी सिया समुदाय के सैकड़ों पुरुष-महिलाओं ने सड़क पर उतरकर अमेरिका-इजराइल की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कई मुस्लिम महिलाएं रो पड़ीं। छोटे बच्चे भी इस प्रदर्शन में खामेनेई की तस्वीर हाथों में लिए नजर आए। प्रदर्शन में शामिल मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई उनके रहबर थे। एक रहबर को मारकर अमेरिका मुस्लिमों को डरा नहीं सकता। हर घर से रहबर पैदा होगा। प्रदर्शन में शामिल एक मुस्लिम महिला ने कहा, हमने कौम पर कुर्बान करने के लिए औलादें पैदा की हैं। अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाएं बोलीं- तुम कितने रहबर मारोगे, हर घर से रहबर और हुसैनी पैदा होंगे। मुरादाबाद में संभल रोड पर आजाद नगर में शिया समुदाय के सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हुए। जैसे ही अमेरिका-इजराइल के हमले में खामेनेई की मौत की खबर फैली, देखते ही देखते सैकड़ों की तादाद में महिलाएं, बच्चे और नौजवान सड़कों पर उतर आए। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए लोगों ने नारेबाजी की और इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण और कायरर्तापूर्ण बताया। प्रदर्शन के दौरान कई महिलाओं और बच्चों की आंखें नम नजर आईं। गम और गुस्से से भरे शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा, “अमेरिका ने एक खामेनाई को मारा है, लेकिन हमारे हर घर में एक खामेनाई है।” उनका कहना था कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की बात नहीं, बल्कि एक विचार और मजहबी नेतृत्व का मुद्दा है, जिसे खत्म नहीं किया जा सकता है। समुदाय के जिम्मेदार लोगों ने कहा कि वे दुनिया में अमन चाहते हैं, लेकिन किसी भी तरह की ज्यादती को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई। स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस इलाके में तैनात रही, हालांकि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। अंत में लोगों ने सामूहिक दुआ की और शांति की अपील के साथ प्रदर्शन समाप्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान यूनियन भानू ने कूड़ा टैक्स का विरोध किया:कर्ज माफी, बिजली बिल माफी और आलू निर्यात की मांग
    Next Article
    सहारनपुर में 3 नशा तस्कर महिला अरेस्ट:50 लाख की अफीम मिली, नेपाल और बिहार से लाकर हरियाणा में सप्लाई की थी तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment