Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैसरगंज सांसद के आवास के बाहर तालाब में मिला शव:3 दिन से गायब था युवक, नशे की वजह से पिता-पुत्र में थी अनबन

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह के विश्नोहरपुर गांव स्थित आवास के सामने एक तालाब में 40 वर्षीय झगरू का शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नवाबगंज पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा किया और परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रजवन पुरवा निवासी झगरू (40) पुत्र दरबारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, झगरू 24 तारीख की शाम को गांव में एक निमंत्रण में गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के तालाब में उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सीओ यूपी सिंह और थाना अध्यक्ष अभय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल की जांच-पड़ताल की और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव लगभग तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मृतक की बहन सावित्री ने बताया कि वह गुरुवार को ससुराल से मायके आई थीं, लेकिन भाई झगरू से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। उन्हें शुक्रवार सुबह उसकी मौत की खबर मिली। झगरू के पिता दरबारी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था, लेकिन वह हमेशा घर लौट आता था और अपना भोजन स्वयं बनाता था। नशे की आदत के कारण पिता-पुत्र के बीच अक्सर अनबन रहती थी। झगरू अविवाहित था और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। उसके पिता दरबारी भी मजदूरी करते हैं। उसकी माता रमपता का निधन पहले ही हो चुका था। झगरू का छोटा भाई मंगरू विवाहित है और बिहार के गया में रहता है, जबकि उसकी छोटी बहन सावित्री भी विवाहित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SSP एटा ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली:व्यवस्थाओं, वाहनों और हथियारों का निरीक्षण किया
    Next Article
    'बैंक वाले बहुत बदमाश हैं, लोन के लिए दौड़ाते हैं':मंत्री संजय निषाद बोले, वीरू साहनी ने कहा- SDM काम नहीं कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment