Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में हवा में चक्कर लगाता रहा विमान, वापस लौटा:रनवे में आई अचानक गड़बड़ी, कई फ्लाइट्स डायवर्ट; काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी में मंगलवार दोपहर एयरपोर्ट के रनवे में अचानक खराबी आ गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने तत्काल रनवे को बंद कर सभी फ्लाइट्स को डायवर्ट करना शुरू किया। इस दौरान दिल्ली से आई इंडिगो की फ्लाइट (6E-5025) करीब आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाती रही, लेकिन उसे लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। बाद में फ्लाइट को अयोध्या डायवर्ट कर दिया गया। ऐसे ही इंडिगो की अहमदाबाद से आ रही फ्लाइट (6E-6805) और नवी मुंबई से आ रही फ्लाइट (6E-2442) को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। अयोध्या, दिल्ली और लखनऊ से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाली तीन फ्लाइट्स को वहीं रोक दिया गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। एयरलाइंस के काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लग गई। डायवर्ट हुई फ्लाइट्स के यात्रियों को लेने पहुंचे परिजन काफी परेशान दिखे। फोन कर उनका हाल-चाल जानते रहे। हालांकि, रनवे में किस तरह की खराबी आई थी, इसकी आधिकारिक जानकारी एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से अब तक जारी नहीं की गई है। प्रशासन से जल्द से जल्द विमानों का संचालन बहाल कराने का दावा कर रहा है। पायलट ने ATC को दी सूचना, अधिकारी तुरंत सक्रिय हुए एयरलाइंस काउंटर पर यात्रियों की भीड़ फ्लाइट्स डायवर्ट होने से एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री काफी परेशान नजर आए। लोग एयरलाइंस के काउंटर पर पहुंचकर उड़ानों की स्थिति की जानकारी लेते रहे। वहीं, कई यात्री फोन पर एयरलाइन अधिकारियों और अपने घरवालों से संपर्क कर अपडेट लेते नजर आए। रनवे 4,000 मीटर से ज्यादा लंबा किया जा रहा ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी के शेयर 19% गिरे:निवेशकों से बोली PNC- हम नॉन-परफॉर्मर नहीं; क्या NHAI ने गलत जानकारी दी? देश के सबसे महंगे एक्सप्रेस-वे लखनऊ-कानपुर को बनाने वाली कंपनी PNC इंफ्राटेक के शेयर गिर रहे हैं। 5 अगस्त को NHAI ने कहा था कि PNC इंफ्राटेक को नॉन-परफॉर्मर घोषित करने की कार्रवाई हो रही है। तब कंपनी का शेयर ₹260.24 पर था। इसके बाद 4 दिन में कंपनी का शेयर वैल्यू करीब 19% कम हो चुकी है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेक चीन में ‘मान्यताओं’ से तय होते करोड़ों के प्रोजेक्ट:सरकारी से लेकर सैन्य अफसर तक परंपराओं में उलझे; सैकड़ों, हाईवे-पुल प्रभावित
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राममंदिर का CEO बनने पहुंचे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, पीजी में 19 साल की लड़की की हत्या, बाइक चुराने से पहले खूब नाचा चोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment