Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में कनाडाई कपल ने रचाई हिंदू रीति-रिवाज से शादी:गंगा तट पर लिए सात फेरे, बोले- सनातन में आस्था, सपना हुआ पूरा

    7 hours ago

    1

    0

    काशी में कनाडाई कपल ने सनातन परंपरा के अनुसार शादी की। वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के बीच गंगा तट पर दोनों ने सात फेरे लिए। कपल ने कहा- सनातन परंपरा में हमारी आस्था है। भारत में शादी करना एक खास और आध्यात्मिक अनुभव है। इस तरह विवाह करना उनका सपना था, जो अब पूरा हो गया। विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। दूल्हे यानिक ने धोती-कुर्ता और साफा पहना, जबकि दुल्हन मानों लाल साड़ी और पारंपरिक आभूषणों में सजी थीं। गंगा तट पर वैदिक मंत्रों के बीच पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। 3 तस्वीरें देखिए… 5 साल पहले कनाडा में कर चुके हैं शादी शादी के दौरान वाराणसी के मार्टिन भी विदेशी कपल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यानिक और मानों करीब 5 साल पहले कनाडा में शादी कर चुके हैं। दोनों की सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति गहरी श्रद्धा है। मार्टिन के अनुसार, करीब एक महीने पहले यानिक ने उन्हें फोन कर हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह करने की इच्छा जताई थी। इस पर उन्होंने उन्हें काशी आने का निमंत्रण दिया। इसके बाद गंगा में नाव पर ही शादी का पूरा इंतजाम किया गया। काशी पहुंचने के बाद यानिक और मानों ने अपने लिए यहीं से पारंपरिक कपड़े खरीदे। पंडित से मुहूर्त निकलवाया तो 10 मार्च की तारीख शुभ बताई गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सनातन परंपरा के अनुसार विवाह किया। कनाडा में सैलून चलाते हैं दोनों यानिक और मानों दोनों पेशे से हेयर स्टाइलिस्ट हैं, जो कनाडा में सैलून चलाते हैं। उन्होंने बताया- शादी से पहले ही दोनों एक-दूसरे को जानते थे। एक ही प्रोफेशन होने की वजह से उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने साल 2025 में शादी कर ली। वहीं मार्टिन ने बताया- उन्हें इस कपल के विवाह से जुड़े सभी कार्यक्रमों का आयोजन करने का अवसर मिला। विवाह के संस्कार, पूजा-पाठ और मुख्य उत्सवों का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान और खुशी की बात है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें कानपुर का गंगा मेला-सपा विधायक जमकर नाचे:मुस्लिमों ने फूल बरसाए, ऊंट-ट्रैक्टर पर निकले हुरियारे आज मंगलवार को कानपुर में गंगा मेला है, होली खेली जा रही है। रंगों में सराबोर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने लोगों के साथ जमकर डांस किया। मेस्टन रोड में मुस्लिमों ने हिंदुओं का फूल बरसाकर स्वागत किया। माला भी पहनाई। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और ऊंट पर सवार होकर हुरियारे निकले हैं। जमकर रंग-गुलाल बरस रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत के बंदरगाह तक पहुंची जंग की आंच! समुद्र में फंसी 2,000 कारें
    Next Article
    'जीजू ने सपने में छेड़ा था, सच में नहीं':कानपुर कोर्ट में बोली पीड़िता, एयरफोर्स कर्मी ने 19 दिन जेल काटी; अब 7 साल बाद बरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment