Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में योगी अखाड़ा का पट्टाभिषेक:नए पदाधिकारियों पर पुष्पवर्षा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ आयोजन

    11 hours ago

    1

    0

    योगी अखाड़ा परिवार के तत्वावधान में रविवार को वाराणसी में महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया। संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यह पट्टाभिषेक का कार्यक्रम हुआ। यहां कई संतों का विभिन्न पदों के लिए पट्टाभिषेक हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज के महामंडलेश्वर पद से जुड़े आध्यात्मिक गौरव का स्मरण तथा सनातन परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प रहा। महोत्सव में संतों ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में संतों की भूमिका पर अपने विचार जताए। योगी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम महाराज के नेतृत्व में यह आयोजित हुआ। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर योगी राजेश्वरानंद महाराज, श्रीधाम वृंदावन की कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर योगी अखाड़ा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मातृशक्ति साध्वी सुषमा मिश्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण, सेवा और आध्यात्मिक जागरण के लिए अखाड़ा परिवार निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैष्णो देवी दर्शन करने गए परिवारों के घरों में चोरी:लखनऊ में ताला तोड़कर घुसे चोर, जेवर और नकदी पार किए
    Next Article
    हरदोई में मंदिर में दानपात्र से नकदी चोरी:CCTV फुटेज में टी-शर्ट उतारकर चोरी करता दिखा आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment