Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी नरेश की कार को ट्रक ने मारी टक्कर:बाल-बाल बचा परिवार, प्रयागराज जाते समय हाईवे पर हादसा

    18 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में काशी के राजा डॉ. अनंत नारायण सिंह की कार ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में काशी नरेश अनंत नारायण सिंह, उनके परिवार के सदस्य और सुरक्षा कर्मी सुरक्षित बच गए। बताया गया कि काशी नरेश अनंत नारायण सिंह अपने रामनगर स्थित आवास किले से परिवार और सुरक्षा कर्मियों के साथ कार से प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जामुराद के समीप नेशनल हाईवे-19 पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के समय कार में सवार काशी नरेश अनंत नारायण सिंह और उनके परिवार के लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और हाईवे पर यातायात को व्यवस्थित कराया। इधर जब राहगीरों को अन्य स्थानीय लोगों को पता लगा कि काशी नरेश की कर दुर्घटना का शिकार हो गई है तो उन्हें देखने के लिए भीड़ जुटने लगी । 2 तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के कंकरखेड़ा में गहराया गैस संकट:सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ी
    Next Article
    घाटमपुर में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी:चार गंभीर रूप से घायल, हॉस्पिटल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment