Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में डिप्टी सीएम केशव ने खेली फूल की होली:सरस महोत्सव में पत्नी के साथ बरसाए फूल, राधा-कृष्ण बने कलाकारों के साथ थिरके

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंच पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ फूलों और अबीर-गुलाल से होली खेली।उपमुख्यमंत्री ने मंच से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कौशांबी के चार लाख परिवारों की एक-एक महिला को समूह से जोड़ने का काम किया जाएगा। मौर्य ने प्रज्ञा की एक दुग्ध कंपनी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह दुग्ध कंपनी आने वाले समय में कौशांबी में बड़ा व्यापार करेगी, जिससे यहां की महिलाओं को नया रोजगार मिलेगा।होली खेलने के दौरान, उपमुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी राजकुमारी और भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं पर गुलाब के फूल, अबीर और गुलाल उड़ाए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के दौरान, डिप्टी सीएम मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे कलाकारों के साथ थिरकते हुए भी देखे गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उरई समाधान दिवस में 42 में से 14 शिकायतें निस्तारित:मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article
    प्रयागराज में डीएम की कार के आगे लेटी महिलाएं:चकमार्ग विवाद पर 200 ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस पर महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment