Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन कल:दो दिवसीय सरस महोत्सव में 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद

    2 hours ago

    1

    0

    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 7 मार्च को कौशांबी का दौरा करेंगे। वे बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान, उपमुख्यमंत्री लगभग 10 हजार स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। वे उनके अनुभवों, कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी लेंगे तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। सरस महोत्सव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, कपड़े और अन्य घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए कुल 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। महिलाओं को उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग और मार्केटिंग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे अपने उत्पादों को प्रभावी ढंग से बाजार में प्रस्तुत कर सकें और आय बढ़ा सकें। उपमुख्यमंत्री 8 मार्च को पुनः सरस महोत्सव स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर वे उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। इसके अतिरिक्त, उपमुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डमी चेक और स्वीकृति पत्र भी प्रदान करेंगे। इससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने में सहायता मिलेगी। यह जानकारी उपायुक्त स्वतः रोजगार सुखराज बंधु ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-वाराणसी शटल एक्सप्रेस का जलालगंज में ठहराव शुरू:जौनपुर में सांसद प्रिया सरोज ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया
    Next Article
    संजय सेतु के पास बनेगा अस्थायी प्लाटून पुल:घाघरा घाट पर पीपा पुल पहुंचने शुरू, NHAI ने 6.28 करोड़ स्वीकृत किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment