Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-वाराणसी शटल एक्सप्रेस का जलालगंज में ठहराव शुरू:जौनपुर में सांसद प्रिया सरोज ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज की पहल पर लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस (20401/20402) का जलालगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया है। शुक्रवार को सांसद प्रिया सरोज ने रेलवे के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सैकड़ों क्षेत्रवासी और सपा नेता मौजूद थे। जलालगंज में ट्रेन ठहराव की मांग लंबे समय से लंबित थी। सांसद प्रिया सरोज ने लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने रेल मंत्री को एक लिखित पत्र भी सौंपा था, जिसमें जलालगंज स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता पर बल दिया गया था। सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के जलालगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को लखनऊ और वाराणसी जाने के लिए अन्य स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे उनके समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती थी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने मंगलवार को एक आधिकारिक पत्र जारी कर 20401/20402 लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस के जलालगंज स्टेशन पर ठहराव की पुष्टि की थी। इस अवसर पर सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि इस ठहराव से लखनऊ और वाराणसी के बीच नियमित यात्रा करने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को अब लंबी दूरी तय कर अन्य स्टेशनों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सांसद ने उम्मीद जताई कि इस पहल से क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय नागरिकों ने सांसद प्रिया सरोज के इन प्रयासों को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में क्राकरी स्टोर में लगी आग:लाखों का सामान राख, फायर ब्रिगेड ने घंटों बाद पाया काबू
    Next Article
    कौशांबी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन कल:दो दिवसीय सरस महोत्सव में 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment