Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का शुभारंभ:राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित बीथिका में विभाजन विभीषिका से संबंधित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और उसका अवलोकन किया। प्रदर्शनी में वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान हुई घटनाओं, बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन, हिंसा, पीड़ा और संघर्ष को चित्रों तथा विवरण के माध्यम से दर्शाया गया। यह उन लाखों लोगों की कहानी बयां करती है जिन्होंने विभाजन की त्रासदी झेली। इसके बाद उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने अपने संबोधन में कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को याद करने का अवसर है, जो देश के विभाजन के शिकार हुए। राज्यमंत्री ने बताया कि 1947 में देश के विभाजन के कारण बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर, व्यापार, जमीन और संपत्ति छोड़कर पलायन करना पड़ा था। लाखों लोग हिंसा का शिकार हुए और लगभग डेढ़ करोड़ लोगों का विस्थापन हुआ था। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान का भी उल्लेख किया, जिन्होंने देश के विभाजन का विरोध किया था। राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस त्रासदी को याद करने का उद्देश्य किसी समुदाय के प्रति द्वेष पैदा करना नहीं, बल्कि इतिहास से सबक लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, शांति और भाईचारे को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान, विभाजन के समय अपने प्राण गंवाने वाले और विस्थापन का दंश झेलने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, पूर्व चायल विधायक संजय गुप्ता और पूर्व मंझनपुर विधायक लाल बहादुर ने भी विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए कहा कि लाखों परिवारों को अपनी जन्मभूमि छोड़नी पड़ी थी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी, राज्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया:स्वतंत्रता सेनानियों और पीड़ित परिवारों का सम्मान
    Next Article
    शाहजहांपुर में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने का आरोप:ग्राहक ने हंगामा कर नाप कराई, पुलिस बुलाकर पीड़ित ने की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment