Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने का आरोप:ग्राहक ने हंगामा कर नाप कराई, पुलिस बुलाकर पीड़ित ने की शिकायत

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने का आरोप लगा है। एक बाइक सवार ग्राहक ने खुद पेट्रोल की मात्रा की जांच की, जिसमें कमी पाई गई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जब बाबा चंददास कॉलोनी के निवासी देवेश कुमार अपने वाहन में पेट्रोल डलवाने गए थे। आरोप है कि उन्होंने 240 रुपये का पेट्रोल खरीदा। प्रचलित दरों के अनुसार, उन्हें लगभग 2.34 लीटर पेट्रोल मिलना चाहिए था, लेकिन उन्हें केवल 1.85 लीटर पेट्रोल मिला, जिससे 0.49 लीटर की कमी पाई गई। माप-तौल विभाग द्वारा जांच की मांग देवेश कुमार को अक्सर कम पेट्रोल मिलने का संदेह था। इस बार उन्होंने पेट्रोल एक अलग डिब्बे में लिया और उसकी नाप कराई। नाप में कमी पाए जाने पर उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अपनी शिकायत में, उन्होंने घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज, संबंधित पेट्रोल डिस्पेंसिंग मशीन की मीटर रीडिंग, बिक्री रिकॉर्ड और माप-तौल विभाग द्वारा जांच की मांग की है। इस मामले में जब जिंदल पेट्रोल पंप के मालिक से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। वहीं बंडा थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है लेकिन कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। वहीं कार्रवाई के संबंध में जब जिला पूर्ती अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का शुभारंभ:राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    मेरठ मेडिकल में जलभराव से परेशान हुए मरीज और तीमारदार:ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और वार्ड हर जगह का आवागमन हुआ प्रभावति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment