Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर BDO को मकान में बंद कर फूंक दी कारें:सरकारी और निजी वाहन जलकर राख, मेन गेट की बाहर से लगाई कुंडी

    7 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के खंड विकास अधिकारी (BDO) को अज्ञात युवकों ने मकान में बंद कर दिया और उनकी दो कारों में आग लगा दी। जिसमें बीडीओ की सरकारी बोलेरो कार और निजी कार वैगन-आर जलकर राख हो गईं। बीडीओ ने बताया- वे कारों को पार्क करके किराए के मकान में सोये हुए थे। देर रात मकान के बाहर उन्हें हलचल महसूस हुई। बाहर निकलकर देखना चाहा तो पाया कि मेन गेट की कुंडी बाहर से बंद थी। तत्काल दौड़कर छत पर पहुंचे तो देखा- आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। उनकी सरकारी गाड़ी और निजी गाड़ी धू-धू करके जल रही थीं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... PCS अधिकारी रामखेलावन राम मूलरूप से बनारस के रहने वाले हैं। पिछले एक साल से कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया विकासखंड में बीडीओ के पद पर तैनात हैं। वे जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर और तहसील मुख्यालय से सटे कुटवा गांव में किराए के मकान में रहते हैं। यहां वह अकेले रहते हैं। यह मकान जगदीश लाल श्रीवास्तव का है। बीडीओ रामखेलावन राम ने बताया- गुरुवार रात वे जिला मुख्यालय से बैठक कर लौटे और करीब 10 बजे सो गए। रात मे करीब 12 बजे अचानक बाहर हलचल महसूस हुई। उठकर देखा तो मकान का मेन दरवाजा किसी ने बाहर से लॉक कर दिया था। छत पर पहुंचकर देखा तो बाहर उनकी सरकारी महिंद्रा बोलेरो कार और मारूति वैगन-आर कार धू-धू करके जल रही थीं। रामखेलावन राम ने चीख-पुकार लगाई। जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और किसी तरह से आग को बुझाया गया। सूचना मिलते ही नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी चंद्रभूषण प्रजापति पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सरकारी आवास विवाद में, किराए पर रह रहे थे बीडीओ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने बताया कि विकासखंड मुख्यालय स्थित सरकारी आवास मरम्मत के बाद कानूनी पेच में फंसा है, जिसके चलते बीडीओ रामखेलावन राम को किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी आवास में रहते तो सीसीटीवी की निगरानी में वाहन सुरक्षित रहते। पेट्रोल की बोतलें बरामद थाना प्रभारी चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया- घटनास्थल से पेट्रोल से भरी दो प्लास्टिक की बोतलें बरामद हुईं हैं। दोनों वाहन काफी हद तक जल चुके हैं। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आसपास के पेट्रोल पंपों पर भी जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… दरोगा की डूबकर मौत तो फेफड़े में पानी क्यों नहीं:बस्ती में बाइक कुआनो नदी किनारे मिली, शव 75 km दूर सरयू में; उलझी पुलिस बस्ती में तैनात SSI अजय गोंड की मौत का राज गहराता जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और बाइक की लोकेशन से 75 किलोमीटर दूर अयोध्या बार्डर पर शव मिलने की वजह से पुलिस उलझ गई है। शव मिले तीन दिन हो गए लेकिन पुलिस अभी तक जांच की दिशा तय नहीं कर पा रही है कि ये मर्डर है या सुसाइड। दरअसल, दरोगा अजय गोंड 5 फरवरी से लापता थे। पत्नी रंजीता और उनके ADM भाई ने इसे प्लांड मर्डर बताया है। हालांकि, हत्या का आरोप किसी पर नहीं लगाया है। लेकिन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा विधायक के ठिकानों पर IT रेड:लखनऊ और बलिया में सर्च ऑपरेशन जारी, साथी ठेकेदार के यहां भी कार्रवाई
    Next Article
    सास ने दुल्हन को जड़े 3 थप्पड़, VIDEO:हमीरपुर में युवती बोली- जिससे प्यार करती हूं उसी के साथ रहूंगी; सुहागरात पर प्रेमी की बात बताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment