Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर की दो छात्राएं जाएंगी श्रीहरिकोटा:विज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सतीश धवन स्पेस सेंटर का करेंगी दौरा

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के विद्यार्थियों ने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद दो छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ है। जहां वे देश के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष केंद्र का दौरा करेंगी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 27 जनवरी को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अपने-अपने प्रोजेक्ट व ज्ञान का प्रदर्शन किया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी, मोतीचक की कुमारी वर्षा और उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर, मोतीचक की खुशी कुमारी का चयन राज्य स्तरीय एक्सपोजर विजिट के लिए किया गया है। चयनित छात्राओं को सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) जाने का मौका मिलेगा, जहां वे अंतरिक्ष विज्ञान और वैज्ञानिक गतिविधियों को करीब से समझ सकेंगी। खास बात यह है कि दोनों छात्राएं पहली बार हवाई यात्रा भी करेंगी, जिससे उनका यह अनुभव और भी यादगार बन जाएगा। इस उपलब्धि पर डायट प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूक्रेन की हन्ना बोली-शिव पर भरोसा है युद्ध शांत होगा:संस्कृति के मंत्रों को जपा, कहा- 12 साल से वेद का अध्ययन कर रही; स्कूल भी खोला
    Next Article
    प्रयागराज में प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी:मेल भेजकर कहा- पास्पोर्ट ऑफिस में भी ब्लास्ट होगा, टीमें जांच में जुटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment