Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूक्रेन की हन्ना बोली-शिव पर भरोसा है युद्ध शांत होगा:संस्कृति के मंत्रों को जपा, कहा- 12 साल से वेद का अध्ययन कर रही; स्कूल भी खोला

    3 hours ago

    1

    0

    काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में वैदिक विज्ञान के विविध स्वरूप पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ । जिसमें यज्ञ-हवन का विज्ञान, धवनि और मंत्रों की शक्ति से निकली ऊर्जा, वैदिक गणित जैसे मुद्दों पर बात करने के लिए नासा, रूस और यूक्रेन जैसे देशों के वैज्ञानिक आए। कार्यक्रम में यूक्रेन में पहुंची हन्ना ने अपने शोध को प्रस्तुत करते हुए यूक्रेन युद्ध की जिक्र आते ही भाविक हो गई। हन्ना ने कहा - वह यूक्रेन से हैं और इस सम्मेलन में आमंत्रित होना उनके लिए गर्व है। उन्होंने बताया कि उनका देश पिछले कई वर्षों से युद्ध की स्थिति का सामना कर रहा है, जिसने आम लोगों के जीवन को गहराई से प्रभावित किया है। इस कठिन समय में उनका मुख्य उद्देश्य यह साझा करना था कि किस प्रकार वैदिक ज्ञान और सनातन धर्म के सिद्धांतों के माध्यम से लोग मानसिक संतुलन बनाए रख सकते हैं और धर्म के मार्ग पर टिके रह सकते हैं। कलयुग में मनुष्य को निशाना बनाया जा रहा,जो धर्म के खिलाफ हन्ना ने अपने शोध के बारे में बताते हुए कहा कि यह केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर आधारित नहीं है, बल्कि वास्तविक जीवन के अनुभवों पर टिका है। “हम बहुत कुछ कह सकते हैं, लेकिन सच्चा ज्ञान वही है जो हम स्वयं जीते हैं,” उन्होंने कहा। हन्ना ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन के लोग कठिन परिस्थितियों के बावजूद डटे हुए हैं और उनका मनोबल वैदिक सिद्धांतों से मजबूत हुआ है। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान युग (कलियुग) में शासन और युद्ध के तरीके पहले जैसे धर्मसम्मत नहीं रहे। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि आज के समय में युद्ध में निर्दोष नागरिकों, बच्चों और बुजुर्गों को भी निशाना बनाया जा रहा है, जो कि सनातन धर्म के सिद्धांतों के विरुद्ध है। संस्कृति मंत्र को बोला,कहा - सभी प्राणी सुखी हों हन्ना ने आशा व्यक्त की कि यह संघर्ष जल्द समाप्त होगा और विश्व में शांति स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि उनके देश के लोग एकजुट होकर “पंक्ति बनाए रखे हुए हैं” और उन्हें विश्वास है कि अंततः विजय सत्य और धर्म की होगी। भारत के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए हन्ना ने कहा कि उन्हें भारत और यूक्रेन के बीच कई समानताएँ दिखाई देती हैं। उन्होंने भगवान महादेव की कृपा का उल्लेख करते हुए विश्व शांति की कामना की और अपने संबोधन का समापन संस्कृत मंत्र “लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु” के साथ किया, जिसका अर्थ है—सभी प्राणी सुखी हों। अब जानिए कौन हैं हन्ना हन्ना ने कहा - वह यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में हुआ लेकिन अब वह क्षेत्र तबाह हो चुका है। उन्होंने कहा 25 वर्षों से भी अधिक समय से मैं आध्यात्मिक और गूढ़ ज्ञान का अध्ययन कर रही हूँ। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों तक उन्होंने ज्योतिष की विद्या अध्ययन की और यूक्रेन में ही उन्होंने बच्चों के वैदिक स्कूल "शांताराम" की संस्थापक कर रखी है।‌
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन:अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सीएम के नाम भेजा ज्ञापन
    Next Article
    कुशीनगर की दो छात्राएं जाएंगी श्रीहरिकोटा:विज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सतीश धवन स्पेस सेंटर का करेंगी दौरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment