Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की:कानून-व्यवस्था पर भी दिए सख्त निर्देश, प्रगति पर जताया संतोष

    14 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जनपद के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सांसद, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने मनरेगा के तहत सभी जॉब कार्ड धारकों को रोजगार देने और नए रोजगार के अवसर पैदा करने पर जोर दिया। उन्होंने डीआरएलएम के तहत अधिक स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने तथा नए किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने के भी निर्देश दिए। ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग (आरईडी) और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अधूरे निर्माण कार्यों को मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सड़कों के रखरखाव में पारदर्शिता बरतने को कहा गया। कार्यों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। राजस्व विभाग को पुराने लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने, रियल टाइम खतौनी की निगरानी करने और स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश मिले। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में जिले की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में बताया गया कि 325 स्वीकृत पदों के मुकाबले 244 चिकित्सकों की तैनाती हुई है। मंत्री ने सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी व सीएचसी) पर डॉक्टरों की समान तैनाती सुनिश्चित करने, अनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्रवाई करने और आयुष्मान गोल्डन कार्ड अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। आवश्यक दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता पर भी जोर दिया गया। कृषि विभाग को बीज और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, फसल बीमा और प्रधानमंत्री कुसुम योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और मखाना की खेती को बढ़ावा देने पर भी विशेष बल दिया गया। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान गौ तस्करी और धर्मांतरण पर कड़ी निगरानी रखने तथा लंबित जांचों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जम्मू-कश्मीर में तैनात जिले के दिवंगत कैप्टन अमन कुमार के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अंत में, मंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में बोर्ड परीक्षा के तनाव से छात्रा की मौत:देर रात तक पढ़ाई की, सुबह उठकर फिर तैयारी में जुटी, बिगड़ गई हालत
    Next Article
    कानपुर- नहर किनारे शराब पी रहा व्यक्ति पानी में गिरा:दोस्तों ने घरवालों-पुलिस को सूचना दी, गोताखोरों को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment