Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर- नहर किनारे शराब पी रहा व्यक्ति पानी में गिरा:दोस्तों ने घरवालों-पुलिस को सूचना दी, गोताखोरों को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी क्षेत्र में दोस्तों के साथ नहर किनारे शराब पीना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। चलते समय पैर स्लिप हो गया और नहर में डूब गया। दोस्तों ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पनकी थाने का फोर्स मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। गोताखोरों की टीम अगले दिन फिर खोजबीन करेगी। घटना सोमवार शाम की है। नहर किनारे शराब पीते समय हुआ हादसा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास-3 निवासी राजू खान (40) मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी व एक बेटा व एक बेटी है। राजू देर शाम काम से घर वापस लौटते समय अपने दोस्तों के साथ नहर किनारे बैठकर शराब पीने लगा। जैसे ही वह उठा तो लड़खड़ा कर गिर गया और ढलान होने की वजह से संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गया। बहाव तेज होने की वजह से पानी में बह गया। दोस्त अहजद रजा ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन व पनकी थाने का फोर्स मौके पर पहुंची। गोताखोरों की टीम काफी देर तक नहर में राजू की तलाश करती रही। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने कहा कि गोताखोरो की टीम मंगलवार को फिर से खोजबीन करेगी। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की:कानून-व्यवस्था पर भी दिए सख्त निर्देश, प्रगति पर जताया संतोष
    Next Article
    कानपुर में 1.41 लाख रुपये की साइबर ठगी:सेवानिवृत्त दारोगा समेत दो पीड़ितों के खातों से निकाले पैसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment