Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में सेटरिंग करते मजदूर को लगा करंट:इलाज के दौरान मौत, बिहार का रहने वाला था मृतक

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के बरवापट्टी थाना क्षेत्र में सेटरिंग का काम करते समय एक मजदूर को करंट लग गया। शनिवार सुबह हुई इस घटना में मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का निवासी था। यह घटना हनुमान चौक दशहवा पर सुबह करीब 11 बजे हुई। मजदूर सेटरिंग का कार्य कर रहा था, तभी वह बिजली के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बिजली के संपर्क से छुड़ाया और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। बरवापट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय खलील अंसारी पुत्र अकलू अंसारी के रूप में हुई है, जो बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मलाही टोला मच्छाहां का रहने वाला था। खलील अंसारी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके भाई दहारी ने बताया कि खलील परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके पीछे पत्नी नेशा खातून और तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें 10 वर्षीय बेटी मुस्कान, 7 वर्षीय बेटा सरफराज और 5 वर्षीय बेटा बेचू शामिल हैं। थाना बरवापट्टी के उप निरीक्षक सुशील कुमार गौतम ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में सिपाही मीनाक्षी शर्मा की डिफॉल्ट बेल खारिज:इंस्पेक्टर अरुण राय हत्याकांड में कोर्ट सख्त, 5 दिसंबर को हुई थी मौत
    Next Article
    इरान की मोरैलिटी पुलिस पर भड़कीं एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी:बोलीं- हिरासत में लेकर अपराधियों की तरह फोटो खींची, वहां की महिलाएं डर के साए में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment