Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में शांतिपूर्ण माहौल में मनी ईद-उल-अजहा:मस्जिदों-ईदगाहों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई

    10 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। जिलेभर की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने नमाज अदा कर देश, प्रदेश और समाज में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे। कोतवाली पडरौना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गुप्ती शहीद ईदगाह, खिरिया टोला, नौका टोला बड़ी जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 5 तस्वीरें देखिए- प्रशासन ने कुर्बानी को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए थे। अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की थी। जिले के तमाम इमामों और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी लोगों से कुर्बानी में सादगी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुर्बानी दिखावे के लिए नहीं बल्कि खुदा की रजा हासिल करने के लिए की जाती है। अहिरौली क्षेत्र में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई, जहां लोगों ने देश और समाज में अमन-शांति तथा भाईचारे की दुआ मांगी। दुदही की सुन्नी जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर बेहतर हालात और आपसी सौहार्द के लिए दुआ की। स्वांगीपट्टी और रतनवा क्षेत्र में भी बकरीद का पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। जिलेभर में पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी करता रहा। प्रमुख चौराहों, मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पूरे जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में यूपी पुलिस तैराकी प्रतियोगिता का रोमांच:अवध नरेश और अनामिका साहनी समेत कई खिलाड़ियों ने जीते पदक
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में बदायूं पीड़िता को श्रद्धांजलि:छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च; महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की उठाई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment