Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी को सड़क पर पटकने वाले पिता-पुत्र अरेस्ट:छेड़खानी का विरोध करने पर घर से घसीटा था, ईंट से किया था हमला

    18 hours ago

    1

    0

    छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को सड़क पर पटक कर मारने वाले पिता–पुत्र को गुजैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 13 फरवरी को आरोपियों ने पिता–पुत्र ने किशोरी को घर से घसीट लिया था। इसके बाद गुस्साए शोहदे के पिता ने गाली–गलौज करते हुए इंटरलॉकिंग ईंट से किशोरी पर हमला बोल दिया था। रविवार को सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ था। 16 वर्षीय किशोरी की मां ने बताया था कि उनके पति ट्रक ड्राइवर है, जिस कारण वह अक्सर घर के बाहर ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि घर के पास ही रहने वाला मोंटी आए दिन उनकी बेटी पर अभद्र टिप्पणी करता है, जिसकी उन्होंने उसके पिता सुशील से शिकायत की थी। बताया कि 13 फरवरी की दोपहर वह छत पर थीं, इस दौरान मोंटी घर में घुस आया और बेटी के साथ गलत हरकत करने लगा। बेटी के विरोध करने पर सुशील घर आकर गाली–गलौज करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पिता–पुत्र ने बेटी को बेटी को घसीट कर सड़क पर पटक दिया था। इसके बाद शोहदे के पिता ने सड़क पर पड़ी इंटरलॉकिंग की ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। शोरगुल सुनकर किशोरी की मां व इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से भाग निकले थे। पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई थी, रविवार को फुटेज वायरल होने के बाद गुजैनी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर छेड़खानी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई:युवक की मौत, महाराजगंज से लौट रहे थे घर
    Next Article
    रामपुर में जनगणना-2027 को लेकर बैठक:डिजिटल मोड की तैयारी, मुख्य विकास अधिकारी ने हाउस लिस्टिंग और प्रशिक्षण पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment