Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, 4 की मौत:मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा, मृतक नैनीताल के रहने वाले

    6 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास रामपुर की दिशा से आ रही एक कार अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसा इतना जबारदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से निकाला। सभी घायलों को लेकर पुलिस तुरंत मूंढापांडे सीएचसी पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने कार सवार 4 युवकों में से 3 को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे युवक को घायल अवस्था में तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसकी भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मरने वालों में से एक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर दयाल सिंह रावत पुत्र कुमर पाल निवासी अपर माल बर्ड जयनिवास बीमिला कंपाउंड पालीवाल नैनीताल के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक का नाम यशदीप पुत्र चंद्र वाला पांडे हल्द्वानी उत्तराखंड है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती कार में भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़:ट्रैप करने डॉक्टर ननद बनकर प्रेग्नेंट महिला के साथ गई; मुरैना-धौलपुर रोड पर शीशे तोड़कर गर्भवती को निकाला
    Next Article
    कुश्ती में विवाद के बाद लंगोट में थाने पहुंचा पहलवान:कुश्ती को बराबरी पर बताने पर हुआ था नाराज, थाने में हुआ दोनों पहलवान का

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment