Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कतर और दुबई में फंसे हरियाणा के दो भाई

    2 hours from now

    1

    0

    ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बने युद्ध जैसे हालात का असर हजारों किलोमीटर दूर काम कर रहे भारतीयों पर भी दिखाई दे रहा है. हरियाणा के गोहाना क्षेत्र के गांव बिधल के रहने वाले दो सगे भाई अनिल मलिक और अमित मलिक इस समय कतर और दुबई में फंसे हुए हैं. दोनों भाई मर्चेंट नेवी के तहत तेल और गैस रिग लाइन पर काम करते हैं और इन दिनों हालात को लेकर उनका परिवार गहरी चिंता में है. जानकारी के अनुसार, ईरान की तरफ से सऊदी अरब में अमेरिकी एयर बेस को निशाना बनाए जाने और मिसाइल हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया.  लगातार गोलाबारी और हमलों की आशंका को देखते हुए कंपनी ने सुरक्षा कदम उठाए.  समुद्र के बीच काम कर रहे कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर के जरिए शहर में शिफ्ट किया गया. अनिल और अमित मलिक को भी जहाज से निकालकर होटल में ठहराया गया है. भाईयों ने घर वीडियो कॉल कर परिजनों को आपबीती बताई.
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीन ने अमेरिका-इजरायल को लेकर क्या कहा?
    Next Article
    मथुरा: दारोगा ने फौजी को जड़े मुक्के, सीसीटीवी में कैद हुई पुलिस की 'गुंडागर्दी'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment