Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्ता काटने के 4 महीने बाद भौंकने लगा लड़का, VIDEO:मिर्जापुर में जादू-टोना समझ मंदिर लेकर पहुंचे पिता, हालत देख लोगों ने अस्पताल पहुंचवाया

    6 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में कुत्ता काटने के 4 महीने बाद 17 साल का लड़का भौंकने लगा। परिवार को लगा कि किसी ने जादू-टोना कर दिया है। शनिवार शाम को बच्चे को लेकर मंदिर के पुजारी के पास पहुंच गए। भीड़ को देखते ही लड़का जोर-जोर से भौंकने लगा और भूत-भूत चिल्लाने लगा। मुंह से लार टपकने लगी। यह देखकर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने झाड़-फूंक की बजाय डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी। फिर डायल 108 पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई। उसे अस्पताल भिजवाया। स्थानीय अस्पताल के डॉक्टर ने रेबीज की आशंका को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया- बच्चे को रेबीज के दो इंजेक्शन लगे थे, लेकिन तीसरा परिवार वालों ने नहीं लगवाया था। कोर्स पूरा न होने के कारण वह रेबीज का शिकार हो गया। पूरा मामला श्रीराम जानकी मंदिर का है। पूरा मामला जानिए- कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ चौराहे के पास श्रीराम-जानकी मंदिर है। शनिवार शाम जोगीपुरवा के गुरु नानक भाई करण को गोद में लेकर झाड़-फूंक कराने पहुंचे। साथ में उनके पिता भाईलाल भी थे। पिता ने लोगों के पूछने पर बताया- चार महीने पहले करण अपने ननिहाल गया था। वहां उसे कुत्ते ने काट लिया। उस समय एक इंजेक्शन निजी क्लिनिक में और दूसरा सीएचसी कछवां में लगवाया गया, लेकिन तीसरा इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध न होने के कारण नहीं लग पाया। शुक्रवार को अचानक करण के सिर में तेज दर्द शुरू हुआ, जिसके बाद वह डरने लगा और अजीब हरकतें करने लगा। भौंकने लगा। पानी देखकर डरने लगा। वह बार-बार डर रहा था। भूत-भूत कह रहा था। हमें लगा किसी ने जादू-टोना कर दिया है, तो हम झाड़-फूंक कराने मंदिर ले आए। मंदिर में भीड़ देखकर उसकी हालत और बिगड़ गई। बच्चे की हालत देखकर स्थानीय निवासी बद्री सिंह ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। 6 भाई-बहनों में सबसे छोटा है करण पिता भाईलाल ने बताया- मेरी पत्नी की मौत हो चुकी है। मुझे 4 साल पहले लकवा मार दिया, तब से बड़ा बेटा नानक मोबाइल रिपेयरिंग और टाइल्स लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। करण 3 भाई और 3 बहनों में सबसे छोटा है। वह गांव की एक चाय दुकान में काम करता था। मंझला बेटा मानसिक रूप से बीमार है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। अब रेबीज के बारे में जानिए… रेबीज एक खतरनाक वायरल संक्रमण है, जो मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। यह लाइसावायरस नामक वायरस से होता है और आमतौर पर संक्रमित कुत्ते, बिल्ली, बंदर या अन्य जानवर के काटने या खरोंच से फैलता है। दुर्लभ मामलों में अंग प्रत्यारोपण से भी संक्रमण हो सकता है। समय पर टीकाकरण न होने पर वायरस शरीर में फैलकर दिमाग पर हमला करता है, जिससे व्यवहार में बदलाव, डर, बेचैनी, पानी से घबराहट और झटके जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मनुष्यों में लक्षण प्रकट होने के बाद रेबीज लगभग हमेशा घातक साबित होता है, इसलिए जानवर के काटते ही तुरंत वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है। सही समय पर उपचार शुरू कर दिया जाए तो संक्रमण को रोका जा सकता है। दुनिया के कुछ देशों में रेबीज नहीं पाया जाता, लेकिन कई जगह चमगादड़ों में इससे संबंधित वायरस मिलते हैं, जो इंसानों के लिए भी खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए किसी भी जानवर के काटने को हल्के में न लेकर तुरंत चिकित्सा सहायता लेना ही सबसे सुरक्षित उपाय माना जाता है। ------------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला:सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार संभल में युवक ने अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। अस्पताल ले जाने के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 युवकों को डंपर ने रौंदा, एक का सिर अलग...VIDEO:फर्रुखाबाद पुलिस ने डेडबॉडी को खुरचकर उठाया; एक की 2 महीने बाद शादी थी
    Next Article
    सपा का कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान:मुंबई में अखिलेश बोले- भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं, गैंग; मायावती को पीएम बनाना चाहते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment