Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह अयोध्या पहुंचे:बोले- एआई सेक्टर में भारत के युवाओं के लिए बड़े अवसर, AI समिट में हंगामा निंदनीय

    6 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और गोंडा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह शनिवार को अयोध्या पहुंचे। वाल्मीकि एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दिल्ली से आगमन के बाद वह अपने गृह जनपद मनकापुर (गोंडा) के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मंत्री ने हाल ही में आयोजित AI समिट को देश के युवाओं के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आने वाले समय का सबसे बड़ा सेक्टर बनने जा रहा है और भारत के युवा आईटी क्षेत्र में पहले से वैश्विक नेतृत्व कर रहे हैं। समिट से बड़े निवेश और रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में AI समिट दूरदर्शी कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित AI समिट एक दूरदर्शी पहल थी। इस समिट में कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया और अरबों डॉलर के निवेश का वादा किया है। इससे देश में बड़े पैमाने पर निवेश आएगा और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। कीर्ति वर्धन सिंह ने विश्वास जताया कि AI और नई तकनीकों के क्षेत्र में भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान और नेतृत्व को और सशक्त करेगा। AI समिट में हंगामा करना निंदनीय दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे के सवाल पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि निजी राजनीति और अपनी राजनीतिक जमीन चमकाने के लिए राष्ट्र की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करना निंदनीय है। भारत के नए अंतरराष्ट्रीय संबंध हुए मजबूत विदेश नीति पर उन्होंने कहा कि भारत के नए अंतरराष्ट्रीय संबंध मजबूत हो रहे हैं और अयोध्या का वैश्विक महत्व तेजी से बढ़ा है। गुयाना के उपराष्ट्रपति के दौरे को उन्होंने भारत की बढ़ती साख का प्रमाण बताया। यूएस डील पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर उन्होंने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि इस समझौते से किसानों, युवाओं और रक्षा क्षेत्र को नई तकनीक मिलती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में हर्ष फायरिंग से बाराती घायल:मथुरा रोड के मैरिज होम में युवक के पैर में लगी गोली
    Next Article
    बहराइच में डिस्ट्रिक्ट वर्किंग ग्रुप की बैठक:परिवार कल्याण, मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने की रणनीति पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment