Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में हर्ष फायरिंग से बाराती घायल:मथुरा रोड के मैरिज होम में युवक के पैर में लगी गोली

    3 hours ago

    1

    0

    शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब भक्रोला के मथुरा रोड पर एक मैरिज होम में डीजे पर डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया है। डीजे पर डांस के बीच चली गोली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार के मुताबिक, भक्रोला के मथुरा रोड पर राजश्री मैरिज होम में एक बारात आई थी। यह शादी आसन अजीतपुर की एक युवती से हो रही थी। समारोह के दौरान डीजे पर कुछ युवक नाच रहे थे। इसी बीच एक शख्स ने अपनी पिस्तौल निकालकर हर्ष फायरिंग कर दी। अचानक चली गोली डांस कर रहे लोगों के बीच जा लगी और अफरा-तफरी मच गई। चेतन के पैर में लगी गोली गोली एक युवक के पैर में लग गई और जमीन पर गिर पड़ा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल की पहचान हाथरस गेट के अहवसपुर गांव निवासी चेतन के रूप में हुई है। चेतन अपने चाचा देवीदयाल के साथ रघुनाथ के बेटे अमन की बारात में शामिल होने आया था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी फरार, सीसीटीवी से हुई पहचान घटना के बाद हर्ष फायरिंग करने वाला शख्स मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मैरिज होम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कासगंज कोतवाली अंतर्गत कुरामई गांव निवासी विमल शर्मा के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। खुशी के नाम पर की जाने वाली यह लापरवाही कई बार जानलेवा साबित होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एआई समिट में कथित अभद्रता पर विरोध
    Next Article
    केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह अयोध्या पहुंचे:बोले- एआई सेक्टर में भारत के युवाओं के लिए बड़े अवसर, AI समिट में हंगामा निंदनीय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment