Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किदवई नगर आग हादसे पर शिवसेना का प्रदर्शन:अवैध फैक्ट्रियों-गोदामों पर कार्रवाई और जिम्मेदारों के खिलाफ जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    शिवसेना के प्रदेश महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लिसाड़ी गेट क्षेत्र के किदवई नगर में अवैध बिजली कनेक्शन और अवैध कपड़ा गोदाम में लगी आग से हुई छह मौतों के विरोध में था। शिवसेना (यूबीटी) की मेरठ इकाई ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए सवाल उठाया कि 2 वाट के घरेलू बिजली कनेक्शन पर फैक्ट्री संचालित हो रही थी। बिजली विभाग ने समय रहते इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की। पार्टी ने आवासीय क्षेत्रों में अवैध फैक्ट्रियों और गोदामों के संचालन पर एमडीए की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लगाया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि एक ओर आवास विकास विभाग की कार्रवाई के कारण शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट को अवैध घोषित कर गिराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एमडीए और बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में आवासीय क्षेत्रों में अवैध फैक्ट्रियों और कारखानों का जाल बिछा हुआ है। शिवसेना ने कहा कि ये विभाग बड़े हादसों का इंतजार करते रहते हैं और किदवई नगर जैसी घटना के बाद भी केवल खानापूर्ति में लगे हैं। इस स्थिति से पूरे महानगर की जनता में आक्रोश व्याप्त है, जिससे भविष्य में कानून व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। शिवसेना ने मांग की है कि एमडीए और बिजली विभाग के दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, आवासीय क्षेत्रों में चल रही अवैध फैक्ट्रियों और गोदामों पर तुरंत रोक लगाई जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में होली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी:दूध, खोया सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे
    Next Article
    सुलतानपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारणी घोषित:विजय प्रधान पुनः जिलाध्यक्ष, तेजिंदर सिंह को जिला महामंत्री मनोनीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment