Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांवड़ यात्रा से पहले कासगंज में अतिक्रमण हटाया गया:पुलिस-परिवहन विभाग ने बिलराम गेट चौराहे का निरीक्षण कर दुकानदारों को चेतावनी दी

    11 hours ago

    1

    0

    कासगंज में आगामी कांवड़ यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में, यात्रा से पहले बिलराम गेट चौराहे पर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाया गया। कोतवाली कासगंज के प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने एआरटीओ अधिकारी और यातायात टीएसआई के साथ बिलराम गेट चौराहे का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग की यातायात व्यवस्था, सड़क की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का गहनता से आकलन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश किए गए जारी संयुक्त टीम ने तत्काल प्रभाव से अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया, ताकि कांवड़ यात्रियों के आवागमन में कोई बाधा न आए। अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में सड़क या यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम व्यवस्थाओं का आकलन करती रहेगी, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित:मॉडरेटर डॉ. कैनिंग बोले- शांति, शिक्षा, सेवा चर्च का मूल दायित्व
    Next Article
    कानपुर में CA पति को जहरीली चाय पिलाई:मां-पिता को खून की उल्टियां हुईं तो कैमरा लगवाया, पकड़ी गई तो दहेज का केस कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment