Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काव्या मारन की शादी नवंबर में:जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर, जवान-जेलर के म्यूजिक कंपोजर, रजनीकांत के भतीजे हैं

    6 hours ago

    1

    0

    इंडियन प्रीमियर लीग की टीम सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन जल्द ही सिंगर और कोल्हावेरी डी गाने के कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से शादी करने वाली हैं। काव्या के पिता और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और पत्नी श्रीमती कावेरी मारन ने हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें रिसेप्शन का न्योता दिया है। काव्या और अनिरुद्ध का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा। हालांकि शादी की डेट और अन्य सेरेमनी की डीटेल अब तक सामने नहीं आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। काव्या और अनिरुद्ध की शादी की खबरें जून 2025 से चर्चा में हैं। कोलावेरी डी गाने से पॉपुलर हुए सिंगर-कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर रजनीकांत के भतीजे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत ही अनिरुद्ध का रिश्ता लेकर सन ग्रुप के चेयरमैन के घर गए थे। शादी से पहले जानिए, कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर और कैसे शुरू हुई शादी की बातचीत- रजनीकांत लगते हैं अनिरुद्ध रविचंदर के फूफा 16 अक्टूबर 1990 को चेन्नई में जन्मे अनिरुद्ध साउथ एक्टर रवि राघवेंद्र और क्लासिकल डांसर लक्ष्मी के बेटे हैं। एक्टर रवि राघवेंद्र की बहन लता की शादी रजनीकांत से हुई थी। ऐसे में रजनीकांत अनिरुद्ध के फूफा लगते हैं। सौंदर्य रजनीकांत और ऐश्वर्या रजनीकांत, अनिरुद्ध की फुफेरी बहनें लगती हैं। वहीं ऐश्वर्या के पति एक्टर धनुष, उनके जीजा लगते हैं। उनके परदादा के. सुब्रमण्यम 1930 के दशक के मशहूर फिल्म निर्देशक थे। वह पद्म विभूषण से सम्मानित नृत्यांगना डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम के भी ग्रैंड-नेफ्यू हैं। अनिरुद्ध ने 2011 में चेन्नई के लोयोला कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। आगे उन्होंने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक से पियानो सीखा और चेन्नई के साउंडटेक मीडिया ऑडियो इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट से साउंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी किया। स्कूल के दिनों में वह एक फ्यूजन बैंड का हिस्सा थे। उनके बैंड ने मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान के जज किए एक रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। कोलावेरी डी गाने से किया डेब्यू, 10 मिनट में तैयार की धुन अनिरुद्ध रविचंदर ने साल 2012 में फिल्म 3 से म्यूजिक कंपोजर के तौर पर डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन उनकी कजिन और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया था, जबकि धनुष इसमें लीड रोल में थे। लोयोला कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अनिरुद्ध ऐश्वर्या की बनाई शॉर्ट फिल्मों के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार करते थे। उनका काम देखकर ऐश्वर्या ने उन्हें अपनी पहली कमर्शियल फिल्म 3 में म्यूजिक देने का मौका दिया। इस फिल्म का गाना ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ अनिरुद्ध के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। हालांकि इसकी शुरुआत एक बड़े ब्लंडर से हुई थी। फिल्म कम्पैनियन को दिए एक इंटरव्यू में अनिरुद्ध ने बताया कि म्यूजिक कंपनी इस गाने को CD के जरिए रिलीज करने का प्लान बना रही थी। पर इसी बीच गाने का रफ वर्जन चेन्नई के एक स्टूडियो से ऑनलाइन लीक हो गया था। चूंकि CD बनाकर डिस्ट्रीब्यूट करने में एक हफ्ते का वक्त लगता इसलिए डैमेज कंट्रोल करने के लिए इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया था। अनिरुद्ध ने आगे बताया कि उस वक्त तक यूट्यूब पर कुछ रिलीज करना उतना कॉमन नहीं था जितना आज है। ऐसे में जब यह गाना लीक हो गया तब वे बहुत दुखी थे। अनिरुद्ध ने कहा, ‘बतौर कम्पोजर आप चाहते हैं कि आपकी पहली फिल्म का पहला गाना सीडी के जरिए रिलीज हो। आप इसे अपने दोस्तों को देना चाहते हैं। मैं तब 19 साल का था और इस पूरे इंसीडेंट से बहुत अपसेट था।’ बच्चन साहब के शेयर करने पर सुपरहिट बन गया गाना अनिरुद्ध ने आगे कहा, ‘खैर, पहले दिन इस गाने को 3 लाख व्यूज मिले और म्यूजिक कंपनी लोगों का रिस्पॉन्स देखकर बहुत खुश थी। अगले दिन तक गाने को 30 लाख व्यूज मिल चुके थे क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे शेयर कर रहे थे। इसके बाद जब अमिताभ बच्चन जी ने इस गाने को शेयर किया तब यह बहुत बड़ा हिट बन गया।’ अनिरुद्ध ने इस गाने की धुन महज 10 मिनट में तैयार कर दी थी। इसके बाद उन्होंने ‘कथ्थी’, ‘वेदालम’, ‘मास्टर’, ‘विक्रम’, ‘जेलर’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया। शाहरुख की जवान के गाने कंपोज किए, आवाज भी दी साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान अनिरुद्ध के करियर का बड़ा पड़ाव साबित हुई। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए उन्होंने पहली बार किसी हिंदी फिल्म का पूरा साउंडट्रैक कंपोज किया। अनिरुद्ध ने फिल्म के गाने जिंदा बंदा को कंपोज करने के साथ अपनी आवाज भी दी। जवान से पहने उन्होंने शाहिद कपूर की हिंदी फिल्म जर्सी (2022) के लिए बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया। यह तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक थी। शाहरुख के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (2025) में भी उन्होंने म्यूजिक दिया है। दावाः रजनीकांत, काव्या के घर लेकर गए अनिरुद्ध का रिश्ता अनिरुद्ध और काव्या के रिश्ते की चर्चा जून 2025 में तेज हुई थी। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडिट पर एक पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द शादी कर सकते हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि सुपरस्टार रजनीकांत ने दोनों के रिश्ते को लेकर कलानिधि मारन से बातचीत की थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर दोनों के कथित तौर पर साथ समय बिताने और मुलाकातों को लेकर भी चर्चाएं हुईं। दोनों की न्यूयॉर्क घूमते हुए कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। 2025 में शादी की खबरों आने पर अनिरुद्ध रविंचदर ने दी थी सफाई जून 2025 में काव्या और अनिरुद्ध की शादी की खबरें चर्चा में थीं। तब अनिरुद्ध ने इन खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, “शादी? हंसने वाली बात है। शांत हो जाइए और अफवाहें फैलाना बंद कीजिए।” मामा के बयान से फिर तेज हुई चर्चा मई 2026 में भी दोनों की शादी को लेकर खबरें सामने आई थीं। ‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध के मामा और अभिनेता वाई. जी. महेंद्र ने अनिरुद्ध की शादी को लेकर सकारात्मक संकेत दिए और काव्या की कारोबारी क्षमता की तारीफ की। उन्होंने दोनों को अच्छी जोड़ी बताया था। 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन की रिपोर्ट रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दोनों 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर सकते हैं। हालांकि, शादी की जगह और तारीख को लेकर इन दावों की पुष्टि दोनों की ओर से अलग से सार्वजनिक घोषणा के जरिए नहीं हुई है। फिलहाल, दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत, पहली मुलाकात और डेटिंग की अवधि को लेकर पुख्ता जानकारी सार्वजनिक नहीं है। थलापति विजय को मिला न्योता, VVIP होगी शादी की गेस्ट लिस्ट सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु मुख्यमंत्री थलापति विजय, तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कई राजनेताओं को काव्या और अनिरुद्ध की शादी का न्योता दिया है। सन टीवी के आधिकारिक पेज से तस्वीरें सामने आई हैं ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगला टूटने की खबरों के बीच दुर्गा पंडाल पहुंचीं काजोल:मां तनुजा, बहन तनिषा और बच्चों के साथ दिखीं; जया-श्वेता बच्चन भी आईं नजर
    Next Article
    ऋषिकेश में अक्षय कुमार-राशि खन्ना ने की शूटिंग:दोनों को देखने उमड़े प्रशंसक, देहरादून-मसूरी के बाद अब योग नगरी पहुंची फिल्म यूनिट

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment