Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या क्रिस गेल की बराबरी कर पाएंगे वैभव सूर्यवंशी:IPL 2026 में लगाए 40 छक्के; आज दिल्ली से मुकाबला, सामने होंगे स्टार्क और जैमीसन

    20 hours ago

    1

    0

    IPL के 62वें मुकाबले में आज (17 मई) दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला शाम 7.30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के दौरान हर किसी की निगाहें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के ऊपर टिकी रहेंगी। आज के मैच में सबसे दिलचस्प मुकाबला वैभव सूर्यवंशी का काइल जैमीसन और मिचेल स्ट्राक के बीच देखने को मिल सकता है। वैभव के पास सिक्सर किंग बनने का मौका आज का मैच वैभव के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर वे 3 छक्के लगा देते हैं तो IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड 42 छक्के के साथ अभिषेक शर्मा के नाम है। वहीं, वैभव ने एक सीजन में अबतक 40 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा वे अगर 4 सिक्स जड़ने में सफल रहते हैं, तो वे IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी करते हुए दुनिया के 5वें नंबर के बल्लेबाज बन जाएंगे। साथ ही जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ने का भी उनके पास शानदार मौका होगा। जोस बटलर ने एक सीजन में 45 छक्के लगाए हैं। स्टार्क Vs सूर्यवंशी देखने को मिलेगा इस मैच में सबसे दिलचस्प मुकाबला मिचेल स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी के बीच होगा। वैभव ने 11 मैचों में 236.55 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं, जिसमें 40 छक्के शामिल हैं। दूसरी ओर, 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट ले चुके मिचेल स्टार्क IPL में कभी महंगे साबित होते हैं तो कभी मैच जिताऊ स्पेल डालते हैं। अगर उन्हें शुरुआती स्विंग और सीम मिली, तो वैभव के लिए मुश्किल हो सकती है। अब पढ़िए IPL 2026 में वैभव का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़े राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं। IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इसी के साथ वे आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूसरा टेस्ट- पाकिस्तान ने लंच तक 4 विकेट गंवाए:बाबर-सलमान क्रीज पर; तस्कीन ने ओपनर्स को पवेलियन भेजा
    Next Article
    फ्रेंच ओपन से हटने पर नाओमी की आलोचना हुई थी:बोलीं- दूसरों को खुश करने में हम खुद को खो देते हैं, ‘ना’ कहना जरूरी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment