Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कायमगंज में 25 हजारी इनामी बदमाश समेत दो चोर गिरफ्तार:कलाखेल चोरी का खुलासा, नगदी-जेवर बरामद, बंदूक का सुराग नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    कायमगंज कोतवाली पुलिस ने चार माह पुराने कलाखेल चोरी कांड का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में से एक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उनके पास से चोरी के जेवर और नकदी बरामद की है, जबकि तीसरे साथी की तलाश जारी है। सोमवार रात प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर क्राइम सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ तराई क्षेत्र के अहमदगंज रोड पर बुढ़िया पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के टोकने पर वे भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज स्थित हुल्लापुर निवासी सुनील पुत्र प्रेमचंद और कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैस स्थित उस्माननगर निवासी जयप्रकाश पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 16 नवंबर को गांव कलाखेल निवासी शन्दू खां के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि उनके साथी कमलेश ने दिन में रेकी कर जानकारी दी थी कि घर पर ताला लगा है। रात को तीनों मोटरसाइकिल से आए। उन्होंने बाइक को फर्रुखाबाद रोड पर दूर खड़ा कर पैदल घटना स्थल तक पहुंचे। सुनील और कमलेश घर के अंदर घुसे, जबकि जयप्रकाश बाहर रखवाली कर रहा था। इसी बीच शन्दू का भाई फहमी वहां पहुंच गया, जिसे जयप्रकाश ने तमंचे के बल पर डराकर रोक लिया। बदमाश घर से जेवर, 35 हजार रुपये नगद और एक सिंगल बैरल बंदूक लेकर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि चोरी करने के बाद वे चार घंटे तक केले के बाग में छिपे रहे। भागते समय दहशत फैलाने के लिए उन्होंने फायर भी किया था। चोरी की गई बंदूक को पहले उन्होंने पास के केले के बाग में छिपाया और अगले दिन आकर शन्दू के दरवाजे पर रख दिया था। पुलिस ने सुनील के पास से पीली धातु के कड़े और 1300 रुपये, जबकि जयप्रकाश के पास से एक हार और 1100 रुपये बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुनील एक शातिर अपराधी है। उस पर फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई के विभिन्न थानों में 26 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। शमशाबाद पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस अब इनके तीसरे फरार साथी कमलेश की तलाश में दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विंध्याचल पहुंचे CM योगी, 40 मिनट रुके:मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन; नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा की
    Next Article
    हाई कोर्ट बेंच पहले दें, तभी मवाना कोर्ट चलने देंगे:मेरठ बार एसोसिएशन की आम सभा में घोषणा, 'जस्टिस एट डोर स्टेप' लागू हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment