Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाई कोर्ट बेंच पहले दें, तभी मवाना कोर्ट चलने देंगे:मेरठ बार एसोसिएशन की आम सभा में घोषणा, 'जस्टिस एट डोर स्टेप' लागू हो

    6 hours ago

    1

    0

    मवाना में आउटलाइन कोर्ट भवन के उद्घाटन की घोषणा के बाद बार और बेंच के बीच तनाव सोमवार को बढ़ गया। मेरठ बार एसोसिएशन की आम सभा में यह घोषणा की गई कि मवाना में आउटलाइन कोर्ट तभी शुरू होने दी जाएगी, जब 'जस्टिस एट डोर स्टेप' सिद्धांत के तहत पहले मेरठ में हाई कोर्ट बेंच स्थापित की जाए। पंडित नानक चंद सभागार में हुई आम सभा में बार पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों, महामंत्रियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कुल दस प्रस्ताव पारित किए। बैठक की अध्यक्षता मेरठ बार अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री परवेज आलम ने किया। सरधना में आउटलाइन कोर्ट निर्माण के लिए जमीन खरीद की कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव भी पास किया गया। आम सभा में यह भी घोषणा की गई कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद में आउटलाइन कोर्ट को बार तभी सहमति देगी, जब इसी सिद्धांत के आधार पर पश्चिम उत्तर प्रदेश को हाई कोर्ट बेंच प्रदान की जाए। हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर शनिवार की हड़ताल को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि मवाना में पुरानी कोर्ट भी नए भवन में वकीलों के चैंबर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद ही शुरू होने दी जाएगी। वहां किसी नए निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि मवाना आउटलाइन कोर्ट की जमीन खरीद और भवन निर्माण में धांधली की गई है। उन्होंने कोर्ट मैनेजर की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए हाई कोर्ट से इस मामले की हाई पावर कमेटी अथवा सीबीआई से जांच कराने और कोर्ट मैनेजर को हटाने की मांग की। धांधली के साक्ष्य जुटाने के लिए सात वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक समिति बनाई गई है। अधिवक्ताओं ने यह भी बताया कि मवाना कोर्ट के आसपास बनाई गई अनाधिकृत दुकानें हटवाने के लिए वे मंडलायुक्त से मुलाकात करेंगे। मेरठ बार के अध्यक्ष और महामंत्री ने बताया कि हाई कोर्ट के नियमानुसार, जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर से अधिक दूरी पर ही आउटलाइन कोर्ट बनाई जा सकती है। हालांकि, मवाना कोर्ट मुख्यालय से मात्र 17 किलोमीटर दूर बनाई गई है, जो इस शर्त को पूरा नहीं करती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कायमगंज में 25 हजारी इनामी बदमाश समेत दो चोर गिरफ्तार:कलाखेल चोरी का खुलासा, नगदी-जेवर बरामद, बंदूक का सुराग नहीं
    Next Article
    सुल्तानपुर में निषाद बस्ती पर कब्जे की कोशिश:ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रोटेस्ट, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment