Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खड्डा के सिसवा गोपाल नहर में मृत मिला हिरन:बाघ की आशंका से दहशत, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुरा माइनर के सिसवा गोपाल हेड के पास शनिवार सुबह नहर में एक हिरन मृत अवस्था में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी जंगली जानवर ने हमला कर हिरन को मार डाला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार घटना देर रात लगभग 2 बजे के आसपास बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि पहले हिरन को काफी दूर तक दौड़ाया और फिर कुछ दूरी पर उसका शिकार किया गया। मौके पर जमीन काफी खुदी हुई मिली है, जिससे वहां संघर्ष होने की पुष्टि होती है। स्थानीय लोगों ने आसपास बड़े जानवर और उसके शावक के पगचिन्ह देखने का दावा किया है, इसलिए वे तेंदुए नहीं बल्कि बाघ के होने की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गांव में कई बार जंगली जानवरों के हमले हो चुके हैं, जिसमें करीब पांच घरों पर हमला, लगभग पांच बकरियों की मौत और दो महिलाएं घायल हो चुकी हैं। उस समय हमलावर को तेंदुआ बताया गया था, लेकिन लगातार घटनाएं होने से अब बड़े शिकारी जानवर की मौजूदगी का डर बढ़ गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि 16 जनवरी को गांव के गन्ने के खेत में एक तेंदुआ फंस गया था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का प्रयास किया, लेकिन फटा जाल होने के कारण तेंदुआ फरार हो गया। इस दौरान गांव के दो युवक और वन विभाग के दो सिपाही घायल भी हुए थे। बाद में उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सरेह में पिंजरा लगवाया, लेकिन लगभग दस दिन तक कोई सुराग नहीं मिला और पिंजरा हटा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पिंजरा नहीं हटाया गया होता तो शायद आज हिरन की मौत नहीं होती। आज की घटना के बाद सिसवा गोपाल और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र की घेराबंदी, कैमरा ट्रैप लगाने, पिंजरा पुनः स्थापित करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि संभावित बाघ या तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जा सके। फिलहाल लोग वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं और तब तक भय का माहौल बना हुआ है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि इससे पहले भी पिछले महीना में तेंदुए गन्ना के तेंदुआ फसा था वहां भी वन विभाग के लापरवाही से तेंदुआ फरार हो गया था और आज फिर बाघ द्वारा एक हिरण का शिकार कर दिया गया है वह लोगों ने बताया कि बहुत से पग चिन्ह का निशान दिख रहा है इसका मतलब है कि जिस जानवर ने हमला किया है उसके साथ उसके शावक भी साथ चल रहे है । वन विभाग दरोगा सदानंद और सिपाही राकेश मौके पर पहुंच कर हिरन का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , वही वन विभाग के दारोगा सदानंद का कहना है कि मौके पर पहुंचा गया तो हिरन मृत्यु हालत में मिला है ,वहां हिंसक जानवर पग चिन्ह मिले है , WTI में पग चिन्ह को वेरिफाई करने के लिए भेज दिया गया है ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 1480 छात्राओं ने छोड़ी गृह विज्ञान की परीक्षा:17426 पंजीकृत, 15947 ने दी परीक्षा, 151 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
    Next Article
    IND W vs AUS W 3rd T20I Live Score Updates: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment