Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 1480 छात्राओं ने छोड़ी गृह विज्ञान की परीक्षा:17426 पंजीकृत, 15947 ने दी परीक्षा, 151 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल गृह विज्ञान परीक्षा प्रथम पाली में आयोजित हुई। जिले में 17426 पंजीकृत छात्राओं में से 15947 परीक्षा में शामिल हुईं, जबकि 1480 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। परीक्षा 151 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई और महिला अध्यापिकाओं को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया, ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासनिक टीम लगातार केंद्रों का निरीक्षण करती रही। छात्राओं ने कहा—प्रश्नपत्र रहा आसान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकली छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा और संतुलित था। उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। छात्राओं के अनुसार, सभी प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे और कोई भी प्रश्न उलझाने वाला नहीं था। लखनऊ से CCTV कंट्रोल रूम कर रहा था मॉनिटरिंग परीक्षा की निगरानी शासन स्तर पर लखनऊ में स्थापित प्रदेश स्तरीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम से की गई। यहां से गोंडा के सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग होती रही, जिससे पारदर्शिता बनाए रखने में मदद मिली। 5 सचल दल, 4 जोनल और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। निगरानी के लिए 5 सचल दल, 4 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट और सभी 151 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया—पानी, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत:सीतापुर में तिलक समारोह से लौटते समय हादसा, चालक फरार
    Next Article
    खड्डा के सिसवा गोपाल नहर में मृत मिला हिरन:बाघ की आशंका से दहशत, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment