Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खजांची को नोटिस, डाक विभाग ने भी दी तहरीर:प्रयागराज के डाकघर के 65 लाख रुपये गायब होने का मामला, पोस्टमास्टर ने लगाई थी फांसी

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के एनसीआर सूबेदारगंज डाकघर के 65 लाख रुपये गायब होने के मामले की जांच शुरू हो गई है। डाक विभाग ने इस मामले में बुधवार को धूमनगंज थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि रकम जमा करने की जिम्मेदारी पोस्टमास्टर की थी। उधर पुलिस ने पोस्टमास्टर की खुदकुशी के मामले में आरोपी खजांची सुरेंद्र कुमार को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि पोस्टमास्टर के सुसाइड के मामले में उनके परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में आपको आरोपी बनाया गया है। ऐसे में घटना के संबंध में पुलिस के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज कराएं। बेटे ने दर्ज कराई एफआईआर यह एफआईआर उनके बेटे प्रखर श्रीवास्तव की ओर से दर्ज कराई गई है। इसमें उसने बताया है, मेरे पिता जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने 19 मई की सुबह लगभग 5.30 बजे नीचे के कमरे में जाकर लुंगी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह 6.15 बजे तेल मालिश करने वाला अंकित मित्रा घर आया। दरवाजा धक्का देने पर खुला तो उसने देखा कि पिता फंदे पर लटके हैं। पास में ही एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ। इस पर अंकित है, सेवा में प्रवर अधीक्षक महोदय, मेरा पूरा पैसा सुरेन्द्र कुमार खजांची ने खाया है। मेरी मौत का वही जिम्मेदार है। मेरे घरवालों को न परेशान किया जाए। एयरपोर्ट थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डाक विभाग ने बनाई दो सदस्यीय कमेटी उधर डाक विभाग ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी पूरे प्रकरण की जांच करेगी। फिलहाल प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि शनिवार को एनसीआर सूबेदारगंज पोस्ट ऑफिस से पोस्टमास्टर जगदंबा प्रसाद की ओर से रेमिटेंस यानी जमा लेखा रात 8:30 बजे के करीब हेड पोस्ट ऑफिस में भेजा गया। तब तक ऑफिस बंद हो चुका था और इस वजह से कैश जमा करने की प्रक्रिया नहीं शुरू की जा सकी। सोमवार को ऑफिस खुलने के बाद खजांची ने रेमिटेंस देखा तो कैश के लिए पोस्टमास्टर को फोन किया। तब उन्होंने खुद के अंतिम संस्कार में होने की बात कही। कैश वैन भेजने की बात पर यह भी कहा कि वह खुद ही कैश लेकर आ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डाक अफसर बोले प्रयागराज मंडल के अधीक्षक सुशील तिवारी ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। इसके साथ ही रकम गायब होने के मामले में धूमनगंज पुलिस को तहरीर दी गई है। उधर धूमनगंज धनंजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तापमान में 1.2°C की गिरावट-24 मई तक लू का अलर्ट:मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को थोड़ी राहत, ताजमहल पर गर्मी से बेहाल टूरिस्ट
    Next Article
    झांसी में दवा कारोबारियों का बंद रहा बेअसर,पर नाराज दिखे:बोले-ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से कारोबार को हो रहा नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment