Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तापमान में 1.2°C की गिरावट-24 मई तक लू का अलर्ट:मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को थोड़ी राहत, ताजमहल पर गर्मी से बेहाल टूरिस्ट

    17 hours ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को दिन के तापमान में 1.2°C की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, रात का तापमान सामान्य से 2.7°C अधिक रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.3°C और न्यूनतम तापमान 28.2°C रहा। आगरा भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मंगलवार को तापमान 46.5°C पर पहुंच चुका था। इसको देखते हुए आगरा में 20 मई को 12वीं तक के स्कूल बंद रहे। 8वीं कक्षा तक छुट्‌टी रही और कक्षा 9 से 12 तक ऑनलाइन क्लास लगीं। मौसम विभाग ने 24 मई तक आगरा में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी की वजह से ताजमहल पर टूरिस्ट की संख्या भी आधी रह गई है। गर्मी और लू से टूरिस्ट बेहाल हैं। गर्मी झेल पाना मुश्किल हो रहा है। स्थिति ये है कि दोपहर के समय डायना बेंच पर खाली हो जाती है। धूप से ये सीट इतनी गर्म हो जा रही है कि इस पर बैठकर फोटो खींचवाना मुश्किल हो गया है। दोपहर में शरीर झुलसा देने वाली गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन आगरा में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 46.5°C पर पहुंच गया। ये इस साल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। दिन ही नहीं, रात भी इस सीजन की गर्म रही। 1.9°C की बढ़ोत्तरी के साथ ही न्यूनतम तापमान 27.4°C पर पहुंच गया। आगरा में लू के थपेड़ों और शरीर को झुलसा देने वाली धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन का तापमान सामान्य से 3.6°C अधिक हो गया है। रात भी तपने लगी है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.3°C अधिक है। आगरा में दिन के साथ-साथ रात भी तप रही है। जमीन तपने लगी है। खुले में रहने वाले छांव की तलाश कर रहे हैं। ताजमहल पर टूरिस्ट बेहाल भीषण गर्मी और लू के चलते ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर टूरिस्ट का ग्राफ गिर गया है। गर्मी की वजह से दोपहर को ताजमहल पर टूरिस्ट कम दिखाई दिए। मंगलवार को ताजमहल देखने के लिए 13082 टूरिस्ट पहुंचे। जबकि सामान्यतौर पर हर रोज लगभग 25,000 टूरिस्ट ताजमहल देखने आते हैं। गर्मी की वजह से टूरिस्ट आगरा में बहुत कम आ रहे हैं, जो आ भी रहे हैं वे सुबह-शाम ही होटल से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में धूप इतनी तेज है कि ताजमहल के पत्थर तप रहे हैं। इन पर नंगे पैर चलना मुश्किल हो गया है। शू-कवर भी भी पत्थरों की गर्मी नहीं झेल पा रहे। डायना सीट पर पर बैठकर फोटो खींचवाना मुश्किल हो गया है। ताजमहल और आगरा किला की तस्वीर… जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति दोपहर में तेज धूप बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। हवा नहीं चल रही। ऐसे में गर्मी और ज्यादा परेशान कर रही है। पैदल या दोपहिया वाहन से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लोग छाता या गमछा लेकर चलने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर-शहर में प्याऊ लगाए गए हैं। अभी कुछ दिन तक आंधी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी। दिन के साथ-साथ रात का भी तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आगरा का तापमान 47°C पार सकता है। हीटवेट का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिनभर गर्म हवाएं चलेंगी। तेज धूप रहेगी। तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 24 मई तक हीटवेव रहेंगी। इससे तापमान और बढ़ेगा। दिन ही नहीं, रात और तपने लगेगी। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 2760 kg प्रतिबंधित खेसारी दाल पकड़ी:92 कट्टे किए गए सीज, ग्रामीण इलाकों में हो रही थी सप्लाई
    Next Article
    खजांची को नोटिस, डाक विभाग ने भी दी तहरीर:प्रयागराज के डाकघर के 65 लाख रुपये गायब होने का मामला, पोस्टमास्टर ने लगाई थी फांसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment