Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत की मेड़ के विवाद में फायरिंग, मारपीट:बदायूं में पांच लोग घायल, वीडियो सामने आया

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद सोमवार शाम इतना तूल पकड़ गया कि असलहे तन गए। एक पक्ष के लोगों पर तमंचे व राइफल से फायरिंग समेत मारपीट का आरोप भी लगाया गया है। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। दरअसल, घटनाक्रम बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सोहरा का है। यहां रहने वाले मुशाहिद व सरबर के बीच 8 नवंबर को खेत की मेड़ को लेकर विवाद हो गया था। मुशाहिद के मुताबिक उनके खेत की मेड़ सरबर के खेत के बराबर है। आरोप है कि सरबर ने मेड़ तोड़कर दोनों खेतों को एक में मिला लिया और जोताई भी कर ली। विरोध पर सोमवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गालीगलौज हुई। जबकि इसके बाद आरोपीगण अपने घर से असलाहे निकाल लाए और फायरिंग कर दी। फायरिंग के कारण मुशाहिद आदि भाग निकले। जबकि उनकी दो भतीजियों साजिया व नाजिया पुत्री सगीर समेत बहन मुमताज को आरोपियों ने डंडों से पीटकर घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों पर मुकदमे की तैयारी में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में लोडर और बाइक की टक्कर, दो की मोत:एक ने मौके पर तोड़ा दम, परिजनों में शोक का माहौल
    Next Article
    दीपावली पर घर से निकले बुजुर्ग का मिला शव:इटावा में पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली लाश, रातभर थे लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment