Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दीपावली पर घर से निकले बुजुर्ग का मिला शव:इटावा में पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली लाश, रातभर थे लापता

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा के सैफई में सोमवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के पास अमरसीपुर बंबा किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सुबह सात बजे लोगों ने देखा शव सोमवार सुबह करीब सात बजे वहां से गुजर रहे लोगों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की पहचान इटावा शहर के कटरा शमशेर खां के रहने वाले 62 साल के श्रीकृष्ण उर्फ कल्लू कठेरिया के रूप में हुई। बताया गया कि वह दीपावली के दिन घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रविवार रात से उनके लापता होने की जानकारी सामने आई थी। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। फील्ड यूनिट ने जुटाए सबूत शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई और जरूरी सबूत जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत की मेड़ के विवाद में फायरिंग, मारपीट:बदायूं में पांच लोग घायल, वीडियो सामने आया
    Next Article
    अमित शाह ने परिवार संग देखी रणबीर कपूर की ‘रामायण’:वीडियो वायरल; सोशल मीडिया में चर्चा, यूजर्स बोले- भगवान राम भाजपा और मोदी से बड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment