Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में गई महिला पर तेंदुए का हमला, मौत:बलरामपुर में ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। घटना सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग की भाभर रेंज अंतर्गत परसरामपुर गांव का है। पढ़िए पूरा मामला… विकासखंड पचपेड़वा की परशुरामपुर ग्राम पंचायत निवासी मंजू (25) पत्नी रामेश्वर दोपहर में खेत गई हुई थी। परिजनों के अनुसार, मंजू सुबह घर से लगभग 100 मीटर दूर जंगल की ओर खेत में गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसे खींचकर जंगल की ओर ले जाने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और शोर मचाया। जिसके बाद तेंदुआ शव छोड़कर जंगल में भाग गया। दो महीने में चौथी घटना ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो महीनों में जंगल से सटे इलाकों में बाघ या तेंदुए के हमले की यह चौथी घटना है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है। ग्राम प्रधान शेखर पांडे ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। ग्रामीणों ने जंगल किनारे गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने और प्रभावित परिवार को समुचित सहायता देने की मांग की है। अब क्षेत्र में प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। भाभर रेंज बीरपुर-सेमरा के क्षेत्रीय वन अधिकारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान किसी जंगली जानवर या तेंदुए ने उस पर हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार:औंछा पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर दबोचा
    Next Article
    शाहजहांपुर में रेप के दोषी को 20 साल की सजा:65 साल के बुजुर्ग ने मासूम से की थी हरकत, बच्ची ने फोटो देखकर पहचाना था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment