Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत पर गए किसान की धारदार हथियार से हत्या:देर शाम परिजनों को मिला लहूलुहान शव, दो दिन पहले हुआ था झगड़ा

    51 minutes ago

    1

    0

    बुलंदशहर में किसान अनवार (58) की हत्या के मामले में पड़ोसी से मेड़ के विवाद की बात सामने आई है। मृतक के बेटे इस्राइल ने पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस को बताया कि मेड़ के विवाद को लेकर पड़ोसी किसान से उनके पिता का कई बार झगड़ा हुआ था। दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। आरोप है कि पड़ोसी किसान के दोनों बेटों ने उनके पिता की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामला अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकोली का है। खेत पर मिला था खून से लथपथ शव सोमवार को अनवार खेत पर गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने और फोन न उठाने पर परिजन उन्हें देखने खेत पर पहुंचे। वहां उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उनके चेहरे, सिर और गर्दन पर धारदार हथियार या भारी वस्तु से वार के निशान थे। शव से कुछ दूरी पर उनका मोबाइल फोन पड़ा था। सूचना पर ग्रामीण और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजन ने रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया था, लेकिन देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी। खेतीबाड़ी कर परिवार चलाते थे अनवार अनवार के बेटे अंसार ने बताया कि उनके पिता के पास 14 बीघा जमीन थी। वह बटाई पर भी जमीन लेकर खेती करते थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे अनवार खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दिन में वह खाना खाने घर नहीं आए। शाम करीब छह बजे तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद अंसार खेत पर पहुंचे तो पिता का शव पड़ा मिला। एक चप्पल भी नहीं मिली घटनास्थल पर अनवार के एक पैर में चप्पल थी, जबकि दूसरे पैर की चप्पल गायब थी। परिजन और पुलिस ने आसपास उसकी तलाश की। शव के पास मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर डायल 112, सीओ सिटी अनिल कुमार शाही और अगौता थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अनवार के चार बेटे परिजन के मुताबिक, अनवार के चार बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा इस्राइल मेलों में दुकान लगाकर खिलौने बेचता है। अन्य तीन बेटे इकरार, इसरार और अंसार गांव में रहकर पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते थे। किसान की मौत से परिवार में मातम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला:सीता स्वयंवर का भव्य मंचन, कटरा रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
    Next Article
    लिव इन रिलेशन वाले पति-पत्नी माने जाएंगे:जनगणना में पूछे जाएंगे इससे जुड़े प्रश्न; 16 से शुरू होगी स्वगणना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment