Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला:सीता स्वयंवर का भव्य मंचन, कटरा रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

    8 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में कटरा रामलीला कमेटी की रामलीला के दूसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। जनकपुर में श्रीराम के शिव धनुष तोड़ने और माता सीता के उन्हें वरमाला पहनाने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। इसके बाद लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखे संवाद ने दर्शकों को बांधे रखा। मंचन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दीपोत्सव और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रामायण के प्रसंगों को कलाकारों ने अपने अभिनय से जीवंत कर दिया। आयोजकों के मुताबिक, कटरा की यह ऐतिहासिक रामलीला करीब 150 साल से अधिक पुरानी है। धनुष उठाते ही गूंजा जय श्रीराम जनकपुर में आयोजित स्वयंवर में राजा जनक ने शर्त रखी थी कि जो शिव के पिनाक धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा। स्वयंवर में पहुंचे कई राजा धनुष को हिला तक नहीं सके। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम आगे बढ़े और सहजता से धनुष उठा लिया। प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट गया। इसके बाद माता सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डाल दी। इस दृश्य पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। आगे श्रीराम और माता सीता के विवाह का मंचन किया गया। लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने बांधा समां धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम क्रोधित होकर स्वयंवर सभा में पहुंचे। यहां लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखा संवाद हुआ। दोनों के सवाल-जवाब और व्यंग्यपूर्ण बातचीत ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंत में श्रीराम ने विनम्रता से परशुराम का क्रोध शांत कराया। इसके बाद परशुराम उन्हें आशीर्वाद देकर लौट गए। दीपोत्सव और गणेश वंदना से शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत दीपोत्सव और गणेश वंदना से हुई। भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दूसरे दिन के मंचन का शुभारंभ किया। कलाकारों ने संवाद, अभिनय और मंच सज्जा के जरिए रामायण के प्रसंगों को प्रस्तुत किया। कटरा की रामलीला करीब 137 साल से आयोजित होने की बात कही जाती है। हर साल यहां रामायण के प्रसंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस बार भी सीता स्वयंवर के मंचन में दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में साइबर ठगी:पेट्रोल पंप कारोबारी को 35 लाख रुपये का लगा चूना, अकाउंटेंट को मालिक बनकर भेजा मैसेज
    Next Article
    खेत पर गए किसान की धारदार हथियार से हत्या:देर शाम परिजनों को मिला लहूलुहान शव, दो दिन पहले हुआ था झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment