Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में दिखेंगी शगुन शर्मा:बोलीं- ऊंचाई से लगता है सबसे ज्यादा डर; शो में ओरी के साथ BTS वीडियो जरूर बनाऊंगी

    4 hours ago

    1

    0

    टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा अब रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाली हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शगुन ने अपने सबसे बड़े डर, मुंबई आने के संघर्ष, मानसिक मजबूती और ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर अपनी तैयारी पर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा डर ऊंचाई से लगता है और कई बार ऊंचाई पर जाकर वह फ्रीज तक हो जाती हैं। हालांकि अब वह इसी डर को हराना चाहती हैं। सवाल: आपको सबसे ज्यादा किस चीज से डर लगता है? जवाब: मुझे सबसे ज्यादा डर हाइट्स से लगता है। जब भी मैं बहुत ऊंचाई पर जाती हूं, तो मैं कांपने लगती हूं। कई बार तो फ्रीज भी हो जाती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि यह शो उस डर को हराने का बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है। सवाल: उस डर को कैसे ओवरकम करेंगी? जवाब: मैं खुद को यही समझाऊंगी कि मैं सुरक्षित हूं। वहां हार्नेस और पूरी सेफ्टी होती है। असली डर यही होता है कि कहीं गिर न जाएं या कुछ हो न जाए। अगर मैं अपने दिमाग से वो डर निकाल पाई, तो शायद अच्छा कर पाऊंगी। सवाल: जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क क्या था? जवाब: मुंबई आकर एक्टिंग करना। मैं हिमाचल प्रदेश से हूं। पढ़ाई छोड़कर इस इंडस्ट्री में आना, जहां मैं किसी को नहीं जानती थी, मेरे परिवार का भी यहां कोई कनेक्शन नहीं था। मेरे लिए वो बहुत बड़ा रिस्क था। सवाल: मुंबई आने के बाद सबसे बड़ा कल्चर शॉक क्या था? जवाब: हिमाचल से मुंबई आना बहुत बड़ा कल्चर शॉक था। वहां से आने वाले लोगों को यहां की कई चीजें बहुत अलग लगती हैं, लेकिन मैंने यहां कॉलेज किया, इसलिए धीरे-धीरे मैं मुंबई की लाइफस्टाइल में कम्फर्टेबल हो गई। सवाल: क्या असल जिंदगी के संघर्ष ‘खतरों के खिलाड़ी’ में मदद करेंगे? जवाब: मुझे नहीं लगता कि मैं जिंदगी में कभी अकेली रही हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त हमेशा मेरे साथ रहे हैं। अगर वहां भी मुझे कोई परेशानी होगी, तो मैं उन्हें कॉल या मैसेज कर सकती हूं। उनका सपोर्ट मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत है। सवाल: इस बार पुराने और नए कंटेस्टेंट्स साथ होंगे। क्या इसे लेकर एक्साइटमेंट है? जवाब: शायद इसलिए इस बार थीम ‘डर का नया दौर’ रखी गई है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि पुराने और नए कंटेस्टेंट्स साथ आए हों, लेकिन मैं पहले से कोई डर अपने दिमाग में नहीं रखना चाहती। क्योंकि अगर मैं पहले से सोचूंगी, तो खुद को और ज्यादा डरा दूंगी। सवाल: इस बार आपको सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट कौन लगता है? जवाब: अगर मुझे टॉप कंटेंडर्स के नाम लेने हों, तो रुबीना दिलाइक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और गौरव खन्ना। मैंने रुबीना के पुराने स्टंट देखे हैं और वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। बाकी लोग भी मजबूत हैं, लेकिन उनके स्टंट मैंने ज्यादा नहीं देखे। सवाल: दोस्ती किसके साथ होने वाली है? जवाब: मुझे लगता है मैं सबकी दोस्त बन जाऊंगी। मैं बहुत हैप्पी-गो-लकी इंसान हूं। मैं खुद पर भी जोक्स ले सकती हूं और दूसरों के भी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि किसी से कोई दिक्कत होगी। शो में ओरी के साथ फन BTS बनाऊंगी और उनका सिग्नेचर पोज भी जरूर करूंगी। सवाल: जब पहली बार शो के लिए कॉल आया, तब आपका रिएक्शन क्या था? जवाब: मेरा पहला रिएक्शन था- ‘फाइनली!’ क्योंकि मैं सच में चाहती थी कि यह हो जाए। मैं खुद भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ करना चाहती थी। जब कॉल आया, तब तक मैंने किसी को नहीं बताया था। जब सब फाइनल हो गया, तब घर जाकर मां को बताया। वो पहले शॉक हो गईं और बोलीं- ‘तू कैसे करेगी खतरों?’ फिर थोड़ा इमोशनल भी हो गईं क्योंकि मुझे लंबे समय के लिए बाहर जाना होगा। सवाल: मेंटली और फिजिकली खुद को कैसे तैयार कर रही हैं? जवाब: मैं मेंटली काफी स्ट्रॉन्ग हूं, लेकिन फिजिकली जहां मुझे लगता है कि थोड़ी कमी हो सकती है, वहां मैं मेहनत कर रही हूं। मैं कैलिस्थेनिक्स कर रही हूं, जिम और स्विमिंग भी कर रही हूं। मुझे लगता है कि जहां फिजिकल स्ट्रेंथ कम होगी, वहां मैं मेंटल स्ट्रेंथ से उसे कवर कर लूंगी। सवाल: पहाड़ों की लड़कियां काफी मजबूत मानी जाती हैं। क्या उस टैग का प्रेशर है? जवाब: इस बार सिर्फ दो पहाड़ी लड़कियां हैं- मैं और रुबीना। लोग पहाड़ों की लड़कियों को मेहनती और मजबूत मानते हैं, तो मैं कोशिश करूंगी कि मैं उन्हें गलत साबित न करूं। सवाल: टीवी पर आपकी एक बहुत स्ट्रॉन्ग और सीरियस इमेज है, क्या इस शो में लोग असली शगुन को देख पाएंगे? जवाब: बिल्कुल। सोशल मीडिया के बाद लोगों के लिए इमेज तोड़ना थोड़ा आसान हो गया है, लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ में लोग असली शगुन को देखेंगे। मैं असल जिंदगी में बहुत चिल इंसान हूं और खुद को भी बहुत सीरियसली नहीं लेती। सवाल: फैंस के क्या रिएक्शन आ रहे हैं? जवाब: मुझे जो भी डीएम आ रहे हैं, उनमें लोग यही कह रहे हैं कि ‘आप ही विनर हो।’ यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि लोग मुझ पर इतना भरोसा करते हैं। मैं भी इसी सोच के साथ जा रही हूं कि मुझे जीतना है। सवाल: अगर शो जीत गईं, तो सबसे पहले क्या करेंगी? जवाब: बहुत पार्टी करूंगी और कहीं घूमने जाऊंगी। सवाल: जिंदगी की सबसे बड़ी सीख क्या रही? जवाब: मुझे हमेशा लगता था कि मैं फिक्शन की दुनिया में बहुत कम्फर्टेबल हो गई हूं, लेकिन जिंदगी वहीं ग्रो करती है जहां आपका कम्फर्ट जोन खत्म होता है। इसलिए मैंने सोचा कि अब नॉन-फिक्शन ट्राय करना चाहिए। सवाल: आखिर में फैंस के लिए क्या कहना चाहेंगी? जवाब: बस यही कहना चाहूंगी कि शो जरूर देखिए। हम सब बहुत मेहनत करते हैं, सिर्फ ऑन-स्क्रीन नहीं बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी। पूरी टीम हमारी सेफ्टी का बहुत ध्यान रखती है और प्लीज, घर पर कोई स्टंट ट्राय मत कीजिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sreeleela Dating Rumours With Tilak Varma: श्रीलीला और तिलक वर्मा की डेटिंग खबरों पर चौंकाने वाला सच आया सामने, क्या बोली एक्ट्रेस की टीम?
    Next Article
    सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय:राहुल का 8वां 500+ रन वाला सीजन, यशस्वी के 4 हजार टी-20 रन पूरे; रिकॉर्ड्स

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment