Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खोया हुआ फोन पाकर खिल उठे चेहरे:लोग बोले- उम्मीद नहीं थी की मिलेगा; गोरखपुर GRP ने लौटाए 510 मोबाईल

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में जीआरपी ने यात्रियों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले तीन महीनों में जीआरपी की सर्विलांस सेल और अलग-अलग थानों व चौकियों की टीम ने 510 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें 505 एंड्रॉयड मोबाइल और 5 आईफोन शामिल हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है। इनमें ज्यादातर मोबाइल की कीमत करीब 25 से 30 हजार रुपये है, जबकि कुछ मोबाइल ऐसे भी हैं, जिनकी कीमत करीब 80 हजार रुपये तक है। यूपी के साथ दूसरे राज्यों से भी खोजे गए मोबाइल जीआरपी की सर्विलांस टीम ने तकनीकी मदद और लगातार प्रयासों के जरिए इन मोबाइल फोन को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ ही दूसरे राज्यों से भी बरामद किया। इनमें छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से मोबाइल बरामद किए गए। मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे 8 सितंबर को पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर अशोक कुमार सिंह ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मोबाइल स्वामियों ने जीआरपी की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। दैनिक भास्कर से बात करते हुए मोबाईल पाने वाले अंकित ने बताया कि- एक साल पहले जब मैं रेलवे स्टेशन पर अपने रेलेटिव को छोड़ने के यहां आया था तभी पीछे से किसी ने मेरा आईफोन को चुरा लिया था। मैंने तो फोन पाने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। आज फोन पाकर बड़ा अच्छा लग रहा है। मोबाईल पाने वाले रोहित ने बताया कि- रेलवे स्टेशन से जब मेरे भाई टिकट काउन्टर पर टिकट लेने गए तभी पीछे से पॉकेटमार ने मेरा वीवो का T4 प्रो फोन चुरा लिया था। यह घटना 26 मई 2026 को हुआ था। गोरखपुर जीआरपी ने कल फोन करके फोन लेने की बात कही तो मैं काफी खुश हुआ। मई 2025 से अब तक 1810 से ज्यादा मोबाइल बरामद जीआरपी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में सर्विलांस सेल लगातार खोए मोबाइलों को बरामद करने का काम कर रहा है। मई 2025 से अब तक 1,810 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। सर्विलांस सेल टीम को मिला पुरस्कार मोबाइल बरामदगी में सराहनीय कार्य करने वाली सर्विलांस सेल टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने टीम को 2,000 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका मोबाइल बरामद करने वाली टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, हेड कांस्टेबल सुन्दर सिंह, कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल विकास कुमार राय और कांस्टेबल रितेश कुमार शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क पर पेशाब करने से रोकने पर युवक की हत्या:कानपुर में दबंगों ने घेरकर पीटा, ईंट से सिर कुचला; 2 दिन इलाज के बाद मौत
    Next Article
    कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन:20 समाजसेवियों को मिला समरसता सम्मान, गोरक्षपीठ की भूमिका पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment