Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क पर पेशाब करने से रोकने पर युवक की हत्या:कानपुर में दबंगों ने घेरकर पीटा, ईंट से सिर कुचला; 2 दिन इलाज के बाद मौत

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में बीच सड़क पेशाब करने से मना करना 47 साल के अमित कुमार को भारी पड़ गया। आरोप है कि शराब के नशे में मौजूद युवकों ने विरोध करने पर उन्हें घेरकर पीटा और ईंट से सिर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल अमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन इलाज के बाद सोमवार देर शाम उनकी मौत हो गई। पूरी घटना घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामला शनिवार रात करीब 11 बजे ओम चौराहे के पास का है। नवीन नगर निवासी अमित कुमार काकादेव में प्रेम ऐड नाम से दुकान चलाते थे और दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौराहे के पास कुछ युवक शराब पीते खड़े थे। आरोप है कि उनमें से एक युवक बीच सड़क पर पेशाब करने लगा। अमित ने उसे रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया और युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। विरोध करने पर घेरकर शुरू कर दी मारपीट मृतक के बेटे रुद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, पिता ने जब युवक को सड़क पर पेशाब करने से रोका तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ मौजूद अन्य युवकों ने भी अमित का विरोध किया और उन्हें घेर लिया। आरोप है कि आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान अमित के सिर में ईंट से वार किए गए। गंभीर चोट लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने पुलिस को दी सूचना, अस्पताल में कराया भर्ती परिजनों के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद वहां से भाग गए और जाते समय आसपास मौजूद लोगों को धमकाया भी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और अमित के परिवार को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो अमित गंभीर हालत में मिले। उन्हें पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अनुराग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका दो दिनों तक इलाज चला। इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम सोमवार देर शाम इलाज के दौरान अमित की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले में गंभीर चोट लगने के कारण अमित की जान गई। CCTV में चार युवक मारपीट करते नजर आए घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चार युवक अमित के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है। इसके आधार पर युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, परिजनों ने उठाए सवाल परिजनों का कहना है कि घटना CCTV कैमरे में कैद होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। परिजनों ने पुलिस आयुक्त से मिलकर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की गई। थाना प्रभारी बोले- जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपी काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र राम ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उपचार के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम- स्कूलों के ऊपर से गुजरे तार हटाएं:देवरिया में छह बीडीओ को नोटिस, दो अभियंताओं का वेतन रोकने का निर्देश
    Next Article
    खोया हुआ फोन पाकर खिल उठे चेहरे:लोग बोले- उम्मीद नहीं थी की मिलेगा; गोरखपुर GRP ने लौटाए 510 मोबाईल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment