Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Khyber Pakhtunkhwa में रिमोट कंट्रोल ब्लास्ट, पुलिस कांस्टेबल कय्यूम खान की जान गई

    17 hours ago

    1

    0

    पेशावर, आठ नवंबर पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को हुए एक विस्फोट में पुलिस के एक अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना प्रांत के शांगला जिले की चाकेसर तहसील में हुई।जिले के मार्तुंग थाने में तैनात कांस्टेबल कय्यूम खान थाने जा रहा था कि तभी सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में लगाए गए रिमोट नियंत्रित बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। किसी भी संगठन या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अफगानिस्तान से लड़ाकों की सीमा पार आवाजाही, आतंकवादी हिंसा और बार-बार चलाए जाने वाले सैन्य अभियानों के कारण खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले कई वर्षों से अशांति बनी हुई है। पाकिस्तान का आरोप है कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) नवंबर 2022 में संघीय सरकार के साथ संघर्षविराम समझौता समाप्त होने के बाद से अफगानिस्तान की सीमा से लगे इस प्रांत में लगातार हमले कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    New Zealand Election: त्रिशंकु स्थिति के बीच Christopher Luxon संभालेंगे कार्यवाहक सरकार
    Next Article
    Riyadh में मिसाइल हमलों को Saudi Air Defence ने किया ध्वस्त, Aramco भवन को मामूली नुकसान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment