Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kochi में कार एसेसरीज की दुकान में भीषण आग, 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान

    24 minutes from now

    1

    0

    कोच्चि, नौ नवंबर केरलम के कोच्चि के पास थाइकुडम में आग लगने से कार के सामान की एक दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, थाइकुडम में वायटिला-पेट्टा मार्ग पर स्थित एक इमारत के भूतल पर कार के महंगे सामान की दुकान में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे आग लगने का पता चला।आग जल्द ही इमारत की पहली मंजिल तक फैल गई, जहां एक ‘मेकअप स्टूडियो’ था। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए गांधी नगर, त्रिक्काकरा, मुलंथुरुथी और क्लब रोड दमकल केंद्रों से आठ गाड़ियां तैनात की गईं।अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने में करीब दो घंटे लगे। उन्होंने बताया कि कार के सामान की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई और दुकान के गोदाम में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया। अधिकारियों के अनुसार, पहली मंजिल पर स्थित स्टूडियो की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन आग अंदर तक नहीं पहुंची।अधिकारियों को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हालांकि, उन्हें इमारत के बाहर जलाए गए पटाखों के अवशेष भी मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुकान के मालिक ने 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का दावा किया है, लेकिन नुकसान का सटीक आकलन अभी किया जाना बाकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुनाव से पहले यूपी में महिलाओं के लिए खास योजना का संकेत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- 'हम एक विशेष पैकेज ला रहे हैं'
    Next Article
    Delhi Air Quality | दीवाली के बाद 'बहुत खराब' श्रेणी में दिल्ली की हवा! AQI 366 दर्ज, घने स्मॉग की चपेट में राजधानी और GRAP-3 की पाबंदियां लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment