Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लैंडिंग करते इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया:178 लोग सवार थे, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा; गोरखपुर की घटना

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर एयरपोर्ट पर एक विमान हादसा टल गया। इंडिगो विमान की लैंडिंग के दौरान पिछला हिस्सा (टेल) जमीन से टकरा गया था। इसके बाद पायलट ने विमान को फिर से हवा में ले लिया। कुछ देर बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के क्लियरेंस मिलने पर विमान की दोबारा लैंडिंग कराई। मामला 19 अगस्त का है। दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2381 में क्रू मेंबर्स समेत 178 लोग सवार थे। विमान के उतरने के बाद नियमित जांच में पिछले हिस्से में ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) के पास खरोंच के निशान मिले। विमान को अस्थायी तौर पर सेवा से हटा दिया गया है। फिलहाल, इसकी तकनीकी जांच और मरम्मत की जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान में शामिल किया जाएगा। इंडिगो प्रवक्ता ने कहा- विमान को गो-अराउंड यानी दोबारा हवा में ले जाने का फैसला पूरी तरह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। यात्रियों, क्रू और फ्लाइट की सुरक्षा कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। 15 से 20 मिनट बाद हुई दोबारा लैंडिंग एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, गो-अराउंड के बाद विमान करीब 15-20 मिनट तक हवा में उड़ता रहा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से दोबारा क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। गो-अराउंड की वजह से कुछ देर तक यात्री घबरा गए। हालांकि, क्रू ने यात्रियों से शांत रहने की अपील की। गोरखपुर एयरपोर्ट पर रोजाना 20- 22 फ्लाइट्स आती-जाती हैं। यहां का रन-वे 2.7 किमी लंबा है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) इसका संचालन करता है। एयरपोर्ट के डायरेक्टर संजय कुमार ने कहा- विमान के टेल यानी पीछे के हिस्से में खरोंच के निशान (Tail Impact) की सूचना मिली थी। इसके बाद विमान को ग्राउंडेड किया गया। यही विमान दिल्ली यात्रियों को वापस दिल्ली ले जाता था। दूसरे विमान से यात्रियों को दिल्ली भेजा गया। इसमें 5 घंटे की देरी हुई। इससे कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट और जरूरी काम प्रभावित हुए। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… हेलिकॉप्टर की हवा से सड़क पर बाइक सवार गिरे; बैनर फट गए, टेबल उड़ीं; झांसी में कांवड़ियों पर बरसाए गए थे फूल झांसी में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाने के दौरान अफरा-तफरी मच गई। हेलिकॉप्टर काफी नीचे आने की वजह से उसके पंखों से तेज हवा आने लगी। इससे सड़क पर चल रहे कई राहगीर और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 साल की गर्लफ्रेंड से मिलने प्रयागराज से पंजाब पहुंचा:बॉयफ्रेंड शादी करने की बात कहकर भगा ले गया; परिवार बोला- बेटी से रेप किया
    Next Article
    प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने पिता को मार डाला:बस्ती में हंसिया से गर्दन-सीने पर किए वार; आपत्तिजनक हालत में दोनों को देख लिया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment