Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 साल की गर्लफ्रेंड से मिलने प्रयागराज से पंजाब पहुंचा:बॉयफ्रेंड शादी करने की बात कहकर भगा ले गया; परिवार बोला- बेटी से रेप किया

    1 hour ago

    1

    0

    लुधियाना में रह रही 15 साल की गर्लफ्रेंड से मिलने उसका बॉयफ्रेंड करीब 1000 किलोमीटर दूर प्रयागराज से पहुंच गया। यहां उसने पहले लड़की को घर से बाहर बुलाया और फिर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। परिवारवालों को जब बेटी के गायब होने का पता चला, तो उन्होंने तलाश शुरू की। करीब 2 हफ्ते तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवारवालों ने पुलिस को बॉयफ्रेंड का मोबाइल नंबर दिया। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, तो दोनों के फोकल पॉइंट इलाके में होने का पता चला। शनिवार सुबह परिवार वहां पहुंचा और लड़की को सड़क पर घूमते हुए पकड़ लिया। कुछ देर बाद बॉयफ्रेंड भी वहां पहुंच गया। परिवारवालों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिवारवालों का कहना है कि बॉयफ्रेंड ने बेटी से रेप किया है। पुलिस अब लड़की का मेडिकल टेस्ट करवाएगी, जिससे पता चल सके कि उसके साथ रेप हुआ या नहीं। यूपी से लुधियाना आकर गर्लफ्रेंड को भगाने की पूरी कहानी जानिए… 14 दिन साथ रही लड़की, परिवार ने रेप की आशंका जताई लड़की के परिवारवालों का कहना है कि वह करीब 14 दिन तक बॉयफ्रेंड के साथ रही। इस दौरान उसके साथ रेप किया गया है। पुलिस अब लड़की का मेडिकल करवाएगी। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही यह साफ हो पाएगा कि उसके साथ रेप हुआ है या नहीं। जांच अधिकारी राज गोपाल के अनुसार, आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल अपहरण और लड़की को कैद में रखने से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। अगर लड़की के मेडिकल और जांच में रेप की पुष्टि होती है, तो एफआईआर में संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें- अयोध्या में रिश्वत दीजिए, रामलला के दर्शन कीजिए, ज्यादा पैसे दोगे तो दरोगा साथ जाएगा, रील भी बनवाएगा; स्टिंग में देखिए पूरी सौदेबाजी ‘राममंदिर में दर्शन हो जाएंगे। मजिस्ट्रेट साहब के यहां से प्रोटोकॉल जारी करा देंगे, फिर दरोगा खुद ले जाएगा और दर्शन कराएगा।’ यह कहना है अयोध्या में राममंदिर के बाहर दर्शन कराने वाले दलाल शुभम दुबे का। यह पैसे लेकर दर्शन कराने वाले गिरोह में शामिल है। चार्ज है- 7300 रुपए। जबकि, राममंदिर में दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश ने बताई सपा न टूटने की वजह:बोले- घर में ही 5 सांसद, कई मुस्लिम भी MP; मुझे सरकारी बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं मिली
    Next Article
    लैंडिंग करते इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया:178 लोग सवार थे, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा; गोरखपुर की घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment