Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोहिया अस्पताल में स्टाफ-तमीरदारों में मारपीट:लखनऊ में मरीज की मौत के बाद हंगामा, पत्नी बोली- पेट में चोट लगने से ब्लीडिंग शुरू हो रही है

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद स्टाफ और तीमारदारों में मारपीट हो गई। पुलिस ने 3 तीमारदारों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ विभूति खंड थाने में शिकायत दी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने के कारण मरीज की मौत और स्टाफ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन ने तीमादारों पर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अब तक किसी ओर से मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है। घटना आज, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हुई। ग्राम हांसेमऊ पोस्ट असेनी, थाना सतरिख, जिला बाराबंकी निवासी लाल बहादुर (45) को सोमवार रात करीब 1 बजे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे उनकी मौत हो गई। उसके बाद जमकर हंगामा हुआ। उनकी पत्नी बबिता का कहना है कि स्टाफ ने उन्हें बेंच पर धक्का दे दिया। पेट में चोट लगने से उनके पेट में इंटरनल ब्लीडिंग शुरू हो गई है। देखिए 3 तस्वीरें… अस्पताल में लगातार बिगड़ती गई तबियत लाल बहादुर के साले प्रदीप ने बताया- लाल बहादुर बुलेट के मैकेनिक थे। इस समय रजौली अनवरी बेहटा, गुडंबा में रहते थे। सोमवार रात में लाल बहादुर की तबियत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। 'इजेक्शन लगाते ही अचेत हो गए लाल बहादुर' प्रदीप ने बताया कि इलाज शुरू होने बाद लाल बहादुर हाथ-पैर फेंकने लगे तो डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद बोला गया कि वेंटीलेटर पर रखना पड़ेगा। मंगलवार सुबह 7 बजे तक कुछ नहीं किया। उनकी तबियत बिगड़ी तो बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और अचेत हो गए। इस पर परिवार के सदस्य घबराकर रोने-बिलखने लगे तो डॉक्टरों और गार्डों ने विरोध किया। सभी को धक्का देकर बाहर गिरा दिया। 'पेट में चोट लगने से इंटरनल ब्लीडिंग शुरू हो गई' लाल बहादुर की पत्नी बबिता ने बताया- पति के इलाज में लगातार लापरवाही बरती गई। इलाज करने के बजाय स्टाफ लड़ाई-झगड़े पर उतर आया। इसी बीच मेरे पति की मौत हो गई। हम लोग अंदर जाने लगे तो कमरे का गेट बंद कर दिया। धक्का देकर मेरे भाइयों के साथ मारपीट करने लगे। मैंने विरोध किया तो धक्का देकर बेंच पर गिरा दिया। इससे पेट में गंभीर चोट लग गई। इंटरनल ब्लीडिंग शुरू हो गई। इसके बाद मेरे बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस बुलाकर मेरे नाबालिग बेटे शिवम और दो भाइयों प्रद्युम्न कुमार और सुधीर कुमार को थाने भेजवा दिया। पुलिस को लिखित शिकायत दी बबिता ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। भाइयों और बेटे को छोड़ने और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि परिवार में 4 बेटी और 2 बेटे हैं। ‘मरीज के तीमारदारों ने मारपीट-तोड़फोड़ की’ संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह ने बताया कि मरीज की हालत खराब थी और उसे इंट्यूबेट करने की जरूरत थी। इसके लिए घरवालों ने सुबह साढ़े पांच बजे लिखित में मना कर दिया था। हालत ज्यादा खराब होने पर साढ़े छह बजे इसकी सहमति दी, तब उसकी हालत खराब हो चुकी थी। तमाम कोशिश के बाद उसे बचाया नहीं जा सका। इसके बाद घरवालों ने मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सीसीटीसी फुटेज के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। ------------------ यह खबर भी पढ़िए… क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन:जडेजा-यशस्वी, धवन पहुंचे; जय शाह, कोहली-धोनी समेत 900 मेहमानों का आना संभव भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में रिसेप्शन है। इसमें ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा समेत 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में बुंदेलखंड विकास सेना का विस्तार:महेन्द्र अग्निहोत्री केन्द्रीय महामंत्री, मुकेश मुड़रा को नगर कमांडेंट मनोनीत
    Next Article
    पोइया-घाट पर पांटून पुल से 1 लाख लोगों को राहत:बोले- जाम से बच रहे, 25 Km का सफर 10 किमी में सिमटा; समय भी बच रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment