Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाइब्रेरी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए:भदोही में वॉशरूम की दीवार में छेद कर रिकॉर्डिंग की; मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    भदोही में डिजिटल लाइब्रेरी के वॉशरूम में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी बिल्डिंग मालिक का बेटा है। उसने वॉशरूम की दीवार में छेद कर मोबाइल से छात्राओं के वीडियो बनाए। वह दो महीने से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। शक होने पर गुरुवार को छात्राओं ने लाइब्रेरी संचालक से शिकायत की। छात्र-छात्राओं ने आरोपी का मोबाइल लेकर उसकी जांच की तो उसमें 12 वीडियो मिले। इसके बाद पुलिस बुलाई। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया और माफी मांगने लगा। कहने लगा कि दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। मामला जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर गोपीगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है कि उसने कितने वीडियो बनाए, किसे शेयर किए और कितने डिलीट किए। 2 साल से चल रही थी लाइब्रेरी लालानगर में एक मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर न्यू डिजिटल नाम से लाइब्रेरी चलती है। भरथरी बिंद 2 साल से इसे चला रहे हैं। यहां ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी करने वाले 28 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इनमें 12 छात्राएं और 16 छात्र हैं। यह बिल्डिंग लाल बहादुर गुप्ता की है। पहली मंजिल पर लाइब्रेरी है, जबकि नीचे उनके बेटे रवि गुप्ता की किराने की दुकान है। लाइब्रेरी के ठीक बगल में रवि का कमरा है, जिसमें वह सामान रखता था। छात्राओं के वॉशरूम की दीवार रवि के कमरे से सटी हुई है। दीवार में छेद कर बनाता था वीडियो लाइब्रेरी संचालक भरथरी बिंद ने बताया, 'आरोपी ने छात्राओं के वॉशरूम की दीवार में छेद कर रखा था। छात्राएं जब वॉशरूम जाती थीं, तब वह छेद में मोबाइल लगाकर छिपकर वीडियो रिकॉर्ड करता था। छात्राओं को पहले भी कई बार रवि पर शक हुआ था, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की थी। गुरुवार को लाइब्रेरी के इंटरनेट में दिक्कत आई तो छात्र-छात्राएं बाहर आए। इस दौरान रवि भी बार-बार अपने कमरे में आ-जा रहा था। इस पर छात्राओं को फिर शक हुआ। छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत मुझसे की। रवि को शक हुआ तो मोबाइल छोड़कर वहां से भाग गया।' फोन में मिले छात्राओं के वीडियो लाइब्रेरी संचालक ने बताया, 'जब वह वापस आया तो मैं और छात्र-छात्राएं उसके कमरे में पहुंचे और उससे मोबाइल का लॉक खुलवाया। मोबाइल की जांच करने पर उसमें छात्राओं के वीडियो मिले। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीआरबी पुलिस रवि को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। मैंने थाने में उसके खिलाफ लिखित शिकायत दी। कई छात्राओं के पेरेंट्स भी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मैंने लाइब्रेरी बंद कर दी है। अब यहां लाइब्रेरी नहीं चलाऊंगा।' आरोपी का परिवार गांव में रहता है रवि गुप्ता छह भाइयों में पांचवें नंबर का है। उसके तीन भाई मुंबई में नौकरी करते हैं, जबकि एक भाई वहीं रहकर तैयारी करता है। रवि की किराने की दुकान मेन रोड पर है, जबकि गांव के अंदर उनका घर है। वहां उसके माता-पिता और छोटा भाई रहते हैं। रवि की पत्नी और दो बच्चे भी उसके माता-पिता के साथ रहते हैं। थानाध्यक्ष बोले- मोबाइल की जांच की जा रही थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय ने बताया- मोबाइल में मिला एक वीडियो 56 दिन पुराना है। इससे आशंका है कि आरोपी दो महीने से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। पीआरबी पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने लाई थी। उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसमें अश्लील वीडियो मिले। केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। -------------- यह खबर भी पढ़ें… बेटा नहीं होने पर पत्नी-बेटी को मार डाला:गाजियाबाद में पति ने चाकू से गोदा; छोटी बेटी किसी तरह जान बचाकर भागी गाजियाबाद में बेटा नहीं होने पर एक व्यक्ति ने 35 साल की पत्नी और 15 साल की बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 14 साल की छोटी बेटी बचाने आई तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला किया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर भागी और शोर मचाने लगी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज पुलिस को कार से मिले 10 सोने के बिस्किट:चेकिंग में काले बैग से मिले, नेपाल-महाराजगंज के युवक लेकर जा रहे थे; 10 किलो है वेट
    Next Article
    कौशांबी में चीनी जमाखोरी रोकने को टीम गठित:डीलरों के स्टॉक का होगा नियमित सत्यापन, बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment