Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज पुलिस को कार से मिले 10 सोने के बिस्किट:चेकिंग में काले बैग से मिले, नेपाल-महाराजगंज के युवक लेकर जा रहे थे; 10 किलो है वेट

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पुलिस को एक कार से 10 सोने के बिस्किट मिले हैं। पुलिस के अनुसाक बिस्किट का वजन 10 किलो है। पुलिस 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। बता दें, शुक्रवार रात 2 बजे सकरावा थाना प्रभारी भागमल सिंह कन्नौज में कांवड़ ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। उनके साथ कार में सिपाही योगेंद्र कुमार, मोहन दिवाकर और महिला सिपाही रितुचाह सवार थीं। कार को सिपाही लोकेंद्र सिंह चला रहे थे। जैसे ही पुलिस की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर निकवा गांव के पास किलोमीटर संख्या 171 के पास पहुंची। कभी उनकी कार की टक्कर एक ब्रेजा कार से हो गई। ब्रेजा कार में 2 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी लोग कार से बाहर आए। ब्रेजा कार सवार पुलिसकर्मियों को देखकर घबरा गए। बिस्किट के बारे में नहीं दे पाए जानकारी जब पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ की तो वह लोग कुछ भी सही से नहीं बता पाए। इसके बाद पुलिस ने उनकी कार की तलाशी ली। कार में पुलिस को एक काले रंग का बैग मिला। जिसकी तलाशी करने पर पुलिस को उसमें से सोने के बिस्किट मिले। आरोपी बिस्किट के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए। दोनों युवकों में एक युवक महाराजगंज और दूसरा युवक नेपाल का रहने वाला है। इतनी बड़ी मात्रा में सोने के बिस्किट देखकर पुलिस टीम ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। जीएसटी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कस्टम डिपार्टमेंट कर रहा जांच मामले को लेकर सीओ सिटी शिल्पा वर्मा ने बताया कि कार सवार दो लोग गोरखपुर से सोना लेकर जा रहे थे। पैसों के लालच में सोना इधर से उधर पहुचाने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में कार एक्सीडेंट होने के कारण पकड़े गए। इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। बाकी ये मामला कस्टम डिपार्टमेंट का है, तो वो लोग जांच कर रहे हैं। …………………………………………………………………………. यह खबर भी पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट: मिर्जापुर में कुत्ते के काटने से भौंकने लगा लड़का:डॉक्टर बोले- कालकोठरी में छोड़ दीजिए; 22 दिन में ठीक हुआ, यूपी में ऐसा पहली बार 16 मार्च को मिर्जापुर से 15 साल के एक लड़के का वीडियो सामने आया। लड़का कुत्ते की तरह भौंक रहा था। लगातार लार टपक रही थी। पानी तक नहीं पी पा रहा था। यह सब इसलिए हो रहा था, क्योंकि लड़के को दिसंबर में एक कुत्ते ने काटा था। तब उसने रेबीज के इंजेक्शन नहीं लगवाए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्राओं से अश्लीलता पर युवक से उठक-बैठक कराई:कानपुर देहात में महिला ने स्कूटी से दौड़ाया, भीड़ ने जमकर पीटा
    Next Article
    लाइब्रेरी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए:भदोही में वॉशरूम की दीवार में छेद कर रिकॉर्डिंग की; मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment